छतरपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, तसले से हमला कर महिला समेत दो को पीटा
बड़ामलहरा बाजार में हुई मारपीट की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:05:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:06:02 PM (IST)
तसले से हमला कर पीटता युवक। सीसीटीवी फुटेजHighLights
- दुकान पर पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
- हमले में घायल महिला और युवक जिला अस्पताल रेफर
- मुख्य बाजार की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बड़ामलहरा के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर दुकान से जुड़े पारिवारिक और व्यापारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट में सीमा जैन और अनिल कुमार जैन घायल हो गए।
आरोप है कि विवाद के दौरान पहले अनिल कुमार जैन पर तसले से हमला किया गया और इसके बाद सीमा जैन के साथ भी मारपीट की गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई और मारपीट में बदला
जानकारी के अनुसार हेमचंद्र जैन के बेटे शुभम जैन और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया। इस दौरान सीमा जैन और अनिल कुमार जैन को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों को बड़ामलहरा के सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस
मुख्य बाजार में हुई मारपीट की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। संबंधित पक्षों के बयान लेकर विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।