जापानी पर्यटक को भाया खजुराहो: होटल के बाहर लगाया फ्री टी स्टॉल, राहगीरों को पिलाई अपने हाथ की चाय
विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर राहगीरों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 08:06:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 08:06:26 PM (IST)
जापानी पर्यटक कोकी स्थानीय लोगों को चाय पिलाते हुए।HighLights
- भारत की चाय के मुरीद हुए कोकी
- स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दिखा उत्साह
- तस्वीरें खिंचवाने उमड़ी लोगों की भीड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में जापान से घूमने आए एक युवक का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जापान निवासी युवक कोकी फुजिवावारा ने खजुराहो स्थित सूर्या होटल के बाहर फ्री चाय का स्टॉल लगाया और राहगीरों को अपने हाथों से चाय पिलाई।
कोकी को भाया खजुराहो
कोकी ने बताया कि उन्हें खजुराहो बेहद पसंद आया है, इसके साथ ही उन्हें भारत की चाय भी काफी पसंद है। इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के उद्देश्य से उन्होंने फ्री चाय पिलाने का निर्णय लिया।
विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर राहगीरों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने जापानी युवक के इस प्रयास की सराहना की और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।