• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

आज से शुरू होगा Khajuraho International Film Festival, दिखाई जाएंगी देश-विदेश की 200 फ़िल्में

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का 11 वां संस्करण 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश की 200 से ज्यादा फिल्में द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 08:27:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Dec 2025 08:30:05 AM (IST)
आज से शुरू होगा Khajuraho International Film Festival, दिखाई जाएंगी देश-विदेश की 200 फ़िल्में
अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल आज से शुरू

HighLights

  1. 16 देशों का प्रतिनिधि मंडल आएगा आयोजन में
  2. देश विदेश की 200 फ़िल्में यहां प्रदर्शित होंगी
  3. आज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर खजुराहो आएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर: विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में पिछले 10 वर्षों से आयोजित होने वाला खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का 11 वां संस्करण 16 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक होगा। यह आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्पग्राम परिसर में आयोजित होगा।

इस बार का 11वां फिल्म महोत्सव दिवंगत प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र तथा अभिनेता असरानी को समर्पित रहेगा। पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी समारोह का उद्घाटन करेंगे। फेस्टिवल में मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी को भी बुलाया गया है। इस बार आयोजन में नौ टपरा टॉकीज बनाई गई हैं। इनमें से एक बमीठा में भी बनाई है।


प्रतिदिन की शाम मंच पर शानदार कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार 16 देशों का प्रतिनिधि मंडल इस आयोजन में शामिल होगा। जहां देश विदेश की 200 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

आज आएंगे अनुपम खेर

इस महोत्सव में युवा कलाकारों को मंच भी मिलता है। जहां वह अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करेंगे। विदेशी कलाकारों की फिल्म कला भी इन टपरा टॉकीज में देखने को मिलेगी। महोत्सव शुभारंभ अवसर पर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर खजुराहो आएंगे। खास बात यह है कि मुंबई से खजुराहो की फ्लाइट नहीं होने से कई कलाकार खजुराहो नहीं आ पाते। फिर भी कई फिल्मी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का 11 वां आयोजन 16 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक रहेगा। जहां देश विदेश के कलाकारों की फिल्मकला देखने को मिलेगी। नौ टपरा टाकीज इस बार बनाए गए हैं।

-राजा बुंदेला, आयोजक, खजुराहो फिल्म फेस्टिवल