नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो–रुंधी–खजुराहो कुल 15-15 ट्रिप संचालित होगी।
प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी ट्रेन
खजुराहो से यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी, जबकि रुंधी से वापसी सेवा 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
खजुराहो से ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे
ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां शामिल हैं। ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें 5 स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले 139/एनटीइएस पर ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।