• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khajuraho to Delhi: खजुराहो से दिल्ली तक एक और कंपनी शुरू करेगी हवाई सेवा, अलॉट हुआ रूट

Khajuraho to Delhi: खजुराहो से दिल्ली के लिए फ्लाई बिग कंपनी अपना 19 सीटर विमान शुरू करेगी। यह विमान दतिया से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली पहुंचेगा।

By Bharat SharmaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 10:29:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Feb 2024 10:29:48 AM (IST)
Khajuraho to Delhi: खजुराहो से दिल्ली तक एक और कंपनी शुरू करेगी हवाई सेवा, अलॉट हुआ रूट
खजुराहो से दिल्‍ली के लिए विमान सेवा होगी शुरू

HighLights

  1. खजुराहो से दिल्ली के लिए एक और विमान सेवा
  2. फ्लाई बिग कंपनी शुरू करेगी विमान सेवा
  3. रूट अलॉट किया गया

Khajuraho to Delhi भरत शर्मा, छतरपुर। मध्य प्रदेश में पर्यटन स्थलों का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल और शहरों को जोड़ते हुए जल्द नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह हवाई सेवा दतिया से खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए होगी।

यह हवाई सेवा फ्लाई बिग कंपनी अपना 19 सीटर विमान शुरू करेगी। इसके लिए खजुराहो एयरपोर्ट प्रबंधन को रूट अलॉट हो गया है। दतिया एयरपोर्ट का अभी ऑपरेशन काम चल रहा है। जिसके पूरा होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले ही यह हवाई सेवा शुरू हो सकती है।


naidunia_image

अभी बुंदेलखंड में खजुराहो एयरपोर्ट से एक हवाई सेवा मिल रही है। जो खजुराहो से दिल्ली और दिल्ली से खजुराहो के लिए संचालित होती है। दतिया से 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू होने से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा और कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों को भी दिल्ली तक जाने के लिए हाई स्पीड सुविधा मिल सकेगी।

हरी झंडी मिलते ही आएगा प्लान

दतिया से अपना 19 सीटर विमान उड़ाने की तैयारी कर चुकी फ्लाई बिग कंपनी को एयरपोर्ट कंप्लीट होने का इंतजार है। एयरपोर्ट की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रूट प्लान ओपन कर दिए जाएंगे। दतिया से हवाई सेवा शुरू होने के बाद कंपनी अन्य शहरों को भी जोड़ने का प्लान तैयार कर रही है। इसे लेकर वह एयरपोर्ट प्रबंधन से लगातार संपर्क में है।

27 अक्टूर से फिर शुरू होगी इंडिगो की सेवा

इस माह इंडिगो कंपनी ने अपनी उड़ान बंद कर दी थी। जिसे लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निराशा झेलनी पड़ गई । लेकिन उनके लिए खुशी की बात यह है कि इंडिगो कंपनी अपनी एयर बस फिर शुरू करने जा रही है। जिसकी उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने बुंकिंग लेनी शुरू कर दी है। रूट अलॉट भी किया जा चुका है। फ्लाई बिग और इंडिगो की सेवा शुरू होने से बुंदेलखंड में तीन हवाई सेवाओं की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।

दतिया से जल्द हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिसका रूट अलाट हो गया है। फ्ललाई बिग कंपनी अपना 19 सीटर विमान दतिया से खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए संचालित करेगी। इंडिगो भी 27 अक्टूबर से अपनी उड़ान सेवा एयर बस के रूप में शुरू कर रही है। जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। -संतोष सिंह, डायरेक्टर, खजुराहो एयरपोर्ट, जिला छतरपुर