• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh News: चार शादियां करके भागी लुटेरी दुल्हन साथी सहित गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी के आधार पर लोगों को धोखा देने वाली दुल्‍हन को रीवा में गिरफ्तार किया।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 06 Aug 2021 06:08:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Aug 2021 08:26:25 PM (IST)
Madhya Pradesh News: चार शादियां करके भागी लुटेरी दुल्हन साथी सहित गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: छतरपुर। नईदुनिया न्यूज। शादी न होने से परेशान युवाओं से शादी रचाकर सामान समेटकर भागने की आरोपी एक लुटेरी दुल्हन को उसके एक साथी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने चार शादियां करके चारों परिवारों को लूट का शिकार बनाया था। उसके एक फरार साथी की तलाश की जा रही है।

ऐसे लोग जिनकी शादी न होने से परेशान हों उन्हें खोजकर शादी करना और फिर नगदी, जेवरात लेकर फरार होने वाले इस गिरोह के सदस्यों ने बमीठा थाना क्षेत्र के राजेश अहिरवार को अपने जाल में फंसाया।

सतना निवासी पप्पू कुशवाहा ने सुमन (परिवर्तित नाम) को अपनी बहन बताकर राजेश का विवाह उससे करा दिया। विवाह के कुछ दिन बाद दुल्हन नगदी व जेवरोें सहित पूरा सामान समेटकर घर से गायब हो गई। जिसकी रिपोर्ट बमीठा थाने में दर्ज कराई गई, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम करके तहकीकात शुरू की। इसी तरह बमीठा क्षेत्र के ही ग्राम ढोड के जयपाल यादव का विवाह भी हाल ही में पप्पू कुशवाहा ने ही इसी लड़की के साथ कराया था। यहां से भी लुटेरी दुल्हन विवादों में आई और शिकायत पुलिस तक पहुंची।


पुलिस ने बताया कि पड़ताल में मिले सुरागों के आधार पर जब पप्पू कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने रीवा में एक ठिकाने पर छापा मारकर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, जो दो बच्चों की मां भी है। आरोपित महिला अभी तक चार लोगोंं का अपना शिकार बना चुकी है। रीवा क्षेत्र में भी वह दो लोगोंं से शादियां करके सामान समेटकर भाग चुकी है। दौनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इनका कहना है

इस मामले में पुलिस की संयुक्त विवेचना चल रही है। कई फर्जी शादियों की शिकायतों के आधार पर महिला सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार साथी की तलाश की जा रही है।

अनुरक्ति साबनानी, डीएसपी, महिला प्रकोष्ठ छतरपुर