• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर के अजयपार धाम में हड़कंप: ध्यान में लीन दिव्य दरबार लगाने वाले करण कुशवाहा के पैर से लिपटा सांप, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद स्वजन करण कुशवाहा सुरक्षा की दृष्टि से शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें 12 घंटे की निगरानी में रखा है।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:20:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:21:24 PM (IST)
छतरपुर के अजयपार धाम में हड़कंप: ध्यान में लीन दिव्य दरबार लगाने वाले करण कुशवाहा के पैर से लिपटा सांप, अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में भर्ती करण कुशवाहा। नईदुनिया

HighLights

  1. ध्यान साधना के दौरान पैर से लिपटा सांप
  2. अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में स्थिति सामान्य
  3. धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर लगाते हैं दिव्य दरबार

नईदुनिया न्यूज, छतरपुर। जिले के अजयपार धाम से जुड़े करण कुशवाहा के पैरों में बुधवार शाम सांप लिपटने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्वजन उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें 12 घंटे की निगरानी में रखा है।

घटना के दौरान ध्यान में लीन थे करण

करण के सेवादार आशीष कुशवाहा के मुताबिक घटना के समय करण ध्यान में लीन थे। इसी दौरान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे करण के पैरों के पास सांप आया और उनसे लिपट गया। घटना से घबराए परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


फिलहाल सांप के डसने का काई सपूत नहीं मिला

आशीष कुशवाहा ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार करण के शरीर पर फिलहाल सांप के डसने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। उनकी हालत सामान्य है। वे बातचीत कर रहे हैं और लोगों को पहचान भी रहे हैं। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उन्हें 12 घंटे निगरानी में रखने का फैसला लिया है।

धीरेंद्र शास्त्री की तरह लगाते हैं दरबार

गौरतलब है कि करण कुशवाहा अजयपार धाम से जुड़े हैं और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह दिव्य दरबार लगाते हैं। सांप के पैरों में लिपटने की घटना के बाद वे चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है और चिकित्सकीय निगरानी जारी है।