चलती बस से गिरकर यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हादसा या धक्का-गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
घटना ने हादसे और किसी के धक्का देने की आशंका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:53:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:53:41 AM (IST)
बस से गिरने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। वीडियोग्रेबHighLights
- लवकुशनगर से महोबा जा रही थी बस
- सड़क पर मिला यात्री का शव
- यात्रियों से पूछताछ कर रही पुलिस
नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (लवकुशनगर)। लवकुशनगर से महोबा जा रही नफीस बस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है।
मृतक की पहचान मिजाजी के रूप में हुई
मृतक की पहचान मिजाजी कुशवाहा के रूप में हुई है। यात्री चलती बस से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना ने हादसे और किसी के धक्का देने की आशंका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिजाजी कुशवाहा बस से नीचे गिर गए और सड़क पर पड़े मिले। उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यात्री संतुलन बिगड़ने से गिरा या किसी अन्य कारण से बस से नीचे आया।
घटना के समय बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ और अन्य परिस्थितियों की जांच के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।