बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- परिवार के साथ आएं; अनजान लोगों से सतर्क रहें
छतरपुर समाचार: बागेश्वर धाम का क्षेत्र करीब पांच किलोमीटर में फैला है। ऐसे में पूरे क्षेत्र के हर हिस्से में लगातार निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण है। हालां...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 04:30:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 04:30:35 PM (IST)
पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।HighLights
- अपरिचितों पर न करें भरोसा
- अफवाहों से सतर्क रहने का आह्वान
- 5 किमी में फैले धाम की निगरानी चुनौती
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बागेश्वर धाम में आयोजित दिव्य दरबार में शुक्रवार देर रात पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि धाम आने वाली माताएं-बहनें संभव हो तो परिवार के साथ ही आएं और किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
अपरिचित लोगों के साथ कहीं जाने से बचें
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यदि किसी परिस्थिति में अकेले धाम आना पड़े तो विशेष सावधानी बरतें और अपरिचित लोगों के साथ कहीं जाने से बचें। साथ ही अनावश्यक रूप से लंबे समय तक अकेले ठहरने से भी बचने की सलाह दी।
हर हिस्से में लगातार निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम का क्षेत्र करीब पांच किलोमीटर में फैला है। ऐसे में पूरे क्षेत्र के हर हिस्से में लगातार निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण है। हालांकि मुख्य मंदिर, दरबार हाल और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
पं. शास्त्री ने कहा कि कई बार बाहरी घटनाओं को बागेश्वर धाम से जोड़कर इसकी छवि खराब करने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसी परिस्थितियों में अफवाहों से बचने और बिना पुष्टि के किसी बात पर विश्वास नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने वालों का समय आने पर जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ धाम आने का आह्वान किया।