खजुराहो के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 9.5 लाख की संपत्ति के साथ 19 गिरफ्तार
मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से संबंधित धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 03:49:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 03:50:10 PM (IST)
जुए के फड़ से पकड़े जुआरियों को थाने लेकर आती पुलिस। वीडियोग्रेबHighLights
- नर्सरी के जंगल में चल रहा था जुआ
- 67,500 नकदी समेत 14 बाइक जब्त
- आरोपियों पर संगठित अपराध का केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। खजुराहो में पवन नगर के पीछे नर्सरी के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस टीम ने छापा मारकर 19 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 67 हजार 500 रुपये नकद, 14 मोटरसाइकिल और 18 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से संबंधित धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नकदी के साथ मोटरसाइकिल, मोबाइल जब्त
पुलिस के अनुसार, खजुराहो थाना क्षेत्र के पवन नगर के पीछे नर्सरी के जंगल में कई लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की टीम और अन्य थानों के बल के साथ मौके पर पहुंची और जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 19 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नकदी के साथ मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए। मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की बात कही गई है।
इन लोगों को पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में कमलेश कायस्थ निवासी बकायन मार्ग छतरपुर, हरी उर्फ हरीशंकर साहू निवासी देरी रोड छतरपुर, प्रमोद यादव निवासी बराई, मानवेन्द्र पटेल निवासी गांधी चौक पन्ना, हरगोविंद पाल निवासी अचनार, लखन रैकवार निवासी चौबे कॉलोनी खजुराहो, संदीप अहिरवार और विकास हरिजन निवासी किशोरगंज बमीठा, राजा सिंह निवासी बिजावर रोड मातगुवां, सुल्तान सिंह परिहार और भरत अवस्थी निवासी अतर्रा, पिंकू यादव निवासी खुशहाली मोहल्ला राजनगर, भागचंद्र पटेल निवासी ढोंगरामोहल्ला सटई, राजू अवस्थी और राहुल सेन निवासी अचनार, मयंक उर्फ युवराज सिंह परमार तथा सोनू जायसवाल निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना, जितेंद्र उर्फ नीलेश पटेल निवासी चितरई रोड खजुराहो और छोटू उर्फ दीपेंद्र यादव निवासी राजनगर शामिल हैं।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव, ईशानगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अतुल कुमार झा सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है।