• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

बागेश्वर धाम पहुंचीं फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर, गुरुकुलम के बटुकों संग बैठकर देखी फिल्म

अनुप्रिया ने कहा कि बागेश्वर धाम आने से पहले ही उन्होंने मन बना लिया था कि वे यहां अध्ययनरत नन्हें बटुकों से जरूर मिलेंगी।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 05:17:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 05:18:20 PM (IST)
बागेश्वर धाम पहुंचीं फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर, गुरुकुलम के बटुकों संग बैठकर देखी फिल्म
गुरुकुलम के बटुकों संग बैठकर फिल्म देखतीं निर्माता अनुप्रिया नागर। नईदुनिया

HighLights

  1. बालाजी दर्शन और महाराजजी से मुलाकात
  2. कैंसर अस्पताल, गौशाला व गुरुकुलम का अवलोकन
  3. बटुकों के संस्कृत संवाद से अभिभूत

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। धार्मिक फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर शनिवार को छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं। धाम पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उसके बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की।

अनुप्रिया ने देखा सामाजिक और धार्मिक प्रकल्पों का विस्तार

धाम प्रवास के दौरान अनुप्रिया नागर ने बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक प्रकल्पों का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल, गौशाला और सनातन वैदिक गुरुकुलम की व्यवस्थाओं को देखा।

गुरुकुलम में शिक्षा ले रहे बटुकों ने वैदिक परंपरा के अनुरूप संस्कृत में सस्वर स्वस्ति वाचन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

बटुकों से मिलेकर शांत-आनंद की हुई अनुभूति

संवाद के दौरान उन्होंने गुरुकुलम के बटुकों के साथ बैठकर अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी देखी। इस अवसर पर अनुप्रिया नागर ने कहा कि बागेश्वर धाम आने से पहले ही उन्होंने मन बना लिया था कि वे यहां अध्ययनरत नन्हें बटुकों से जरूर मिलेंगी।


उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बटुकों से मिलकर उन्हें अपार शांति और आनंद की अनुभूति हुई है; विशेषकर बच्चों का आपस में धाराप्रवाह संस्कृत में वार्तालाप करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत और सुंदर तस्वीर पेश करता है।