• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewa Bhopal Flight: खजुराहो से रीवा और भोपाल की हवाई सेवा सोमवार से शुरू, शेड्यूल जारी

खजुराहो में हवाई सेवा अब रीवा और भोपाल तक पहुंच गई है। फ्लाई बिग कंपनी 25 नवंबर से खजुराहो से रीवा और भोपाल के लिए 19 सीटर विमान की उड़ान शुरू करेगी। ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 08:54:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 08:57:33 PM (IST)
Rewa Bhopal Flight: खजुराहो से रीवा और भोपाल की हवाई सेवा सोमवार से शुरू, शेड्यूल जारी
खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ी।

HighLights

  1. फ्लाई बिग की हवाई सेवा 25 नवंबर से शुरू
  2. खजुराहो से रीवा और भोपाल के लिए उड़ान
  3. सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी यह सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो आने-जाने के लिए भोपाल और रीवा के लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब हवाई सेवा देने वाली फ्लाई बिग कंपनी खजुराहो से उड़ान यहां के लिए शुरू करने जा रही है। 19 सीटर विमान की सेवा कंपनी 25 नवंबर सोमवार से शुरू करेगी।

सप्ताह में चार दिन लोगों को हवाई सेवा मिल सकेगी। कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। नई हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब दिल्ली, बनारस के अलावा भोपाल और रीवा से भी हो गई है। इंडिगो की दो उड़ान सेवाएं दिल्ली और बनारस के लिए पहले से मिल रही हैं।


naidunia_image

दिल्ली, बनारस के लिए चल रही सेवाएं

अब फ्लाई बिग कंपनी की उड़ान शुरू होने से दिल्ली बनारस सहित मध्य प्रदेश के पर्यटकों को भी खजुराहो आने जाने की सुविधा मिल सकेगी। खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट से रीवा और भोपाल की कनेक्टिवटी भी हो गई है।

25 नवंबर को यह रहेगा शेड्यूल

  • एफएलजी-516- रीवा से खजुराहो- 10:50- 11:45
  • एफएलजी - 517 खजुराहो से रीवा 12:15 -13:10
  • एफएलजी -515 रीवा से भोपाल 13:40 -15:45

26 नवंबर से यह रहेगा शेडयूल

  • एफएलजी-514 भोपाल से रीवा 08:15- 10:05
  • एफएलजी - 516 रीवा से खजुराहो 10:30 -11:25
  • एफएलजी -517 खजुराहो से रीवा 11:50- 12:45
  • एफएलजी -515 रीवा भोपाल 13:10- 15:15