
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलटा की बेटी रिचा तिवारी ने अपनी लगन और प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा आयोजित सोसायटी मैनेजर भर्ती परीक्षा में रिचा ने 172.57 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जिला सहकारी बैंक छतरपुर में मैनेजर के पद पर हुआ है।
दिलीप तिवारी की सुपुत्री रिचा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं अन्य बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
रिचा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, स्वजनों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- MP Police Transfer: एमपी में 11 DSP अधिकारियों को मिला ASP पद का प्रभार, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में नई तैनाती