• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: टीकमगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा- कांग्रेस सरकार आई तो न लाडली रहेगी, न बहना

CM Shivraj: गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में जनसभा को संबोधित किया। टीकमगढ़ में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर योजनाओं को बंद करन...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 02 Nov 2023 08:35:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Nov 2023 08:35:53 PM (IST)
MP Election 2023: टीकमगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा- कांग्रेस सरकार आई तो न लाडली रहेगी, न बहना
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप

HighLights

  1. सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप
  2. मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में सीएम ने की जनसभा
  3. सीएम ने कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह बुंदेला पर कसा तंज

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़/छतरपुर। टीकमगढ़ के मानस मंच पर गुरुवार को आयोजित सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि मप्र में हमने कई कल्याणकारी योजनाएं चालू कीं, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को बंद करने का काम किया गया। लड्डू के चार हजार रुपये और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये भी नहीं दिए। कांग्रेस की सरकार आई तो न रहेगी लाडली और न रहेगी बहना।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम चौहान ने टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला पर तंज कसते हुए कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति को अपने क्षेत्र की विधायकी नहीं देनी है, जिसके घर दूसरे प्रदेश की पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए आए।


LIVE: पृथ्वीपुर, जिला टीकमगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधन https://t.co/S7sCELsYiw

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 2, 2023

कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस की कार्रवाई

बीते दिनों ही कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। उनके पुत्र शास्वत सिंह बुंदेला को धोखाधड़ी के एक मामले में असम पुलिस ने आरोपित बनाया है। कार्यक्रम में देरी की वजह से मुख्यमंत्री को रोड शो नहीं हो सका। छतरपुर के नौगांव में सीएम ने कहा कि लाडली बहनों का पूरा ध्यान रखूंगा यह उनके भाई का उनसे वादा है। मुख्यमंत्री जब निकल गए थे।