• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

खजुराहो में भैरवनाथ की प्राचीन प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

खजुराहो में मतंगेश्वर महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित भैरवनाथ की प्राचीन प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी हो गईं।

By Unnat PachauriEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:44:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 07:54:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खजुराहो में भैरवनाथ की प्राचीन प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
खजुराहो में प्राचीन प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी

HighLights

  1. खजुराहो में भैरवनाथ प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी
  2. मतंगेश्वर मंदिर गेट के पास स्थित है प्रतिमा
  3. सोमवार रात 9:15 तक थीं आंखें, सुबह गायब

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में प्राचीन धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। मतंगेश्वर महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित भैरवनाथ की प्राचीन प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी हो गईं। सोमवार रात तक प्रतिमा पर लगी आंखें मंगलवार सुबह गायब मिलीं। खास बात यह है कि प्रतिमा पश्चिमी मंदिर समूह की चारदीवारी के बाहर स्थित है और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे की निगरानी नहीं है।

पुजारी बोले 36 साल से कर रहा हूं पूजा

यहां के पुजारी जगजीवन महाराज ने बताया कि वे पिछले 36 वर्षों से प्रतिमा की पूजा कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 9:15 बजे तक चांदी की आंखें प्रतिमा पर लगी थीं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पूजा के दौरान वे गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले श्रद्धालु श्याम बिहारी अवस्थी के बेटे ने मन्नत पूरी होने पर ये आंखें लगवाई थीं। पुजारी ने कहा कि यह घटना आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है।


पहले भी हो चुकी है चोरी

पुजारी के अनुसार इससे पहले मतंगेश्वर महादेव मंदिर से पूजा के बर्तन और अन्य सामग्री भी चोरी हो चुकी है। उन्होंने प्रतिमा को बारिश से बचाने के लिए टिनशेड और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग अधिकारियों से की थी। परिसर में कैमरे लगाए गए, लेकिन प्रतिमा के पास कैमरा नहीं लगाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पश्चिमी मंदिर समूह में सुरक्षा के लिए एएसआई के गार्ड तैनात रहते हैं, इसके बावजूद प्रवेश द्वार के पास स्थित प्रतिमा से चोरी होना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के पास सीसीटीवी और टिनशेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।