• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर के संदीपनि स्कूल में खुले कुएं में गिरा छात्र, बची जान

घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:51:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:52:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छतरपुर के संदीपनि स्कूल में खुले कुएं में गिरा छात्र, बची जान
कुएं में गिरने से चोटिल छात्र बच्चे।

HighLights

  1. समय रहते निकाला बाहर, टला बड़ा हादसा
  2. परिसर में खुला कुआं लंबे समय से असुरक्षित
  3. परिजनों को देरी से सूचना देने का आरोप

नईद़ुनिया न्यूज, चंदला (छतरपुर)। चंदला के प्राइमरी संदीपनि विद्यालय परिसर में खुले कुएं में गिरने से मासूम छात्र अवधेश सोनी पुत्र संतोष सोनी की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खुला कुआं लंबे समय से बन रहा असुरक्षित बना

हैरानी की बात यह है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात होने के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहते हैं, इसके बावजूद परिसर में स्थित खुला कुआं लंबे समय से असुरक्षित बना रहा। इसी मैदान में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है और सैकड़ों बच्चों को बैठाकर भोजन भी कराया जाता है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।


बच्चे के माता-पिता को समय पर नहीं दी गई सूचना

आरोप है कि हादसे के बावजूद पीड़ित बच्चे के माता-पिता को समय पर सूचना नहीं दी गई। अब अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से मामले की जांच कराने, खुले कुएं को तत्काल सुरक्षित कराने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।