• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

इंदौर में राजेंद्र नगर ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार, छतरपुर के युवक समेत चार घायल; 2 की हालत नाजुक

दुर्घटनाग्रस्त थार छतरपुर निवासी अभिजीत सिंह के नाम पर बताई जा रही है और बताया जा रहा है कि हादसे के समय वही वाहन चला रहा था। कार में अभिजीत के अलावा ...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 04:35:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 04:35:42 PM (IST)
इंदौर में राजेंद्र नगर ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार, छतरपुर के युवक समेत चार घायल; 2 की हालत नाजुक
थार से घायलों को निकालते लोग और अभिजीत सिंह  का फाइल फोटो। नईदुनिया

HighLights

  1. थार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिरी
  2. एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
  3. पुलिस को नशे की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर राजेंद्र नगर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक और दो युवतियां घायल हो गए। घायलों में छतरपुर निवासी अभिजीत सिंह भी शामिल हैं, जो कार चला रहा था। दुर्घटना में दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

तेज रफ्तार थार अन्नपूर्णा से बीजलपुर की ओर जा रही थी

जानकारी के अनुसार थार अन्नपूर्णा से बीजलपुर की ओर जा रही थी। ब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


अभिजीत चला रहा था 'थार'

दुर्घटनाग्रस्त थार छतरपुर निवासी अभिजीत सिंह के नाम पर बताई जा रही है और बताया जा रहा है कि हादसे के समय वही वाहन चला रहा था। कार में अभिजीत के अलावा आदित्य, आरती और लावण्या सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर में अभिजीत के परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

प्रत्यक्षदर्शियों ने कार की अत्यधिक रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह सामने आ रही है। पुलिस घायलों की मेडिकल जांच करा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।