• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में कोर्ट के सामने ज्वेलरी शोरूम में तीसरी बार चोरी, शटर तोड़कर जेवर ले गए

वारदात के दौरान बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 01:03:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:36:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छतरपुर में कोर्ट के सामने ज्वेलरी शोरूम में तीसरी बार चोरी, शटर तोड़कर जेवर ले गए
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. शटर तोड़कर घुसे बदमाश
  2. सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़े
  3. 6 साल में तीसरी बार चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। शहर के व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थित ज्वेलरी शोरूम भी चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जिला कोर्ट और मोटे के महावीर मंदिर के सामने स्थित श्रीराम ज्वेलर्स को बदमाशों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। देर रात शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए।

सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए

वारदात के दौरान बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। खास बात यह है कि पिछले पांच से छह साल में इस दुकान में चोरी की यह तीसरी वारदात है। ज्वलर्स सुनील कुमार सोनी रिवई वाले हैं, वारदात के बाद मंदिर परिसर के सामने चोरी का कुछ सामान पड़ा मिला। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


चोरी के आकलन पर पुलिस और दुकानदार के अलग-अलग दावे

थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिया के अनुसार बदमाश दुकान में रखी तिजोरी और लाकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। वे काउंटर पर सजावट और शो के लिए रखे सामान को ले गए। पुलिस के शुरुआती अनुमान में चोरी गए सामान की कीमत 25 से 30 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं दुकानदार का कहना है कि यदि चोर एक किलो चांदी भी ले गए हैं तो उसकी कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये तक हो सकती है। फिलहाल दुकान में रखे जेवर और नकदी का मिलान किया जा रहा है। वास्तविक नुकसान का आकलन इसके बाद ही हो सकेगा।

कैमरे उखाड़े, आसपास के फुटेज से तलाश

बदमाशों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ दिए, पुलिस अब आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है।

तीसरी वारदात के बाद रात की सुरक्षा पर सवाल

जिला कोर्ट और मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में बार-बार चोरी होना रात की गश्त और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पांच-छह साल में तीन बार दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों की चिंता भी बढ़ी है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और भविष्य में ऐसी वारदातों की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।