• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छतरपुर के बड़ामलहरा में हुई दो बाइक की टक्कर, हादसे में 3 युवकों की मौत

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना चरखर...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 03 Jan 2025 11:20:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jan 2025 01:12:40 PM (IST)
छतरपुर के बड़ामलहरा में हुई दो बाइक की टक्कर, हादसे में 3 युवकों की मौत
कोहर की वजह से आपस में टकरा गईं दो बाइक। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हादसे में दो लोग हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
  2. छतरपुर में घने कोहरे के कारण बढ़ रहे हैं सड़क हादसे।
  3. समझाइश के बाद भी तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं वाहन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर(Chhatarpur Accident)। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सड़वा के पास चरखरी खैरा तिराहे पर दो बाइक आमने-सामने तेज रफ्तार में आईं और टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो लोगों को इलाज के लिए बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। एक बाइक पर सवार पवन अहिरवार 21 साल निवासी धनगुवा, ऊदल अहिरवार उम्र 25 साल निवासी धनगुवा और राजेंद्र अहिरवार जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई।


दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

naidunia_image

हादसे में पवन और ऊदल की मौत हो गई, राजेंद्र गंभीर रूप से घायल है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई है। हादसे में जितेंद्र पुत्र भगवान दास मुंडा उम्र 38 साल सहित दो लोग घायल हैं। इनका उपचार जारी है।

शाम होते ही छा जाता है घना कोहरा

इस समय अंचल में शाम से ही घना कोहरा छा रहा है इस कारण तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस की समझाइश के बाद भी लोग तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।