• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

QR Code Fraud: QR Code बदलकर दुकानदारों से ठगी, चालबाज के खाते में पहुंच रहा था ग्राहकों का भेजा पैसा

खजुराहो में ठगों ने दुकानों के सामने क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी की नई साजिश शुरू की। दुकानदारों के खातों से पैसे चोरी हुए, जबकि ग्राहकों ने सही क्यूआर कोड...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 12 Jan 2025 08:20:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jan 2025 07:24:50 AM (IST)
QR Code Fraud: QR Code  बदलकर दुकानदारों से ठगी, चालबाज के खाते में पहुंच रहा था ग्राहकों का भेजा पैसा
दुकानदारों ने क्यूआर कोड पर धोखाधड़ी ।

HighLights

  1. खजुराहो में ठगों ने दुकानों के क्यूआर कोड बदले।
  2. दुकानदारों को दिए पैसे ठगों के खाते में ट्रांसफर।
  3. पुलिस ने झांसी से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। QR Code Fraud: ठगों की नजर हर आदमी की जेब पर है, ऐसे में अब वे नित नए तरीके अपना रहे हैं। मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में ठगी का नया तरीका सामने आया है। यहां ठग दुकानों के सामने अपने क्यूआर कोड चिपका देते हैं।

दुकानों में चिपकाए अपने क्यूआर कोड

कई दुकानदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो हजारों रुपये का ट्रांजेक्शन दुकानदारों के खातों में न होते हुए ठगों के खाते में पहुंच गया। शिकायत पर खजुराहो थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात को ठग दुकानों के क्यूआर कोड पर अपने कोड चिपकाते दिखे।


झांसी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से एक आरोपित को पकड़ा है। उसके पास से क्यूआर कोड वाले स्टीकर भी जब्त किए गए हैं। खजुराहो में रात के समय दुकानों के सामने क्यूआर कोड चिपकाकर ठगी के शिकार दुकानदार पुलिस के पास पहुंचे थे।

ठग के खाते में जा रहे थे ग्राहकों के दिए पैसे

पीड़ितों का उनका कहना था कि जब उनकी दुकान के बाहर लगे क्यूआर कोड पर ग्राहकों ने स्कैन कर पैसा भेजा तो वह उनके खाते में नहीं आया, जब ऐसा सिलसिलेवार बढ़ता गया तो उन्होंने स्कैनर कोड की जांच की। पता चला कि उनका क्यूआर कोड बदल दिया गया है।

क्यूआर कोड बदलता सीसीटीवी में दिखा

कुछ दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज देखे तब एक व्यक्ति दुकानों के सामने क्यूआर कोड चिपकाता देखा गया। पुलिस ने जांच में यूपीआइ नंबर चेक किया गया और आरोपित छोटू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वह झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के गांव आमली का रहने वाला है।

खजुराहो के एसडीओपी शशांक जैन ने बताया कि जांच की जा रही है। इसमें अन्य आरोपितों के भी सम्मिलित होने की आशंका है। दुकानदारों को भी क्यूआर कोड को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।