छतरपुर के बकस्वाहा में शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, अलग-अलग दुकानों से ली थी मदिरा; सागर और दमोह रेफर
पहला मामला ग्राम बरा, तहसील बंडा निवासी व्यक्ति का है। बीएमओ के मुताबिक, मरीज का प्राथमिक उपचार कर एहतियातन रेफर किया गया। शराब के कारण तबीयत बिगड़ी, ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 05:41:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 05:42:41 PM (IST)
दोनों मरीजों की हालात नाजुक होने पर रेफर किया। नईदुनियाHighLights
- शराब सेवन के बाद बिगड़ी सेहत, दमोह और सागर रेफर
- अलग-अलग ठेकों से शराब खरीदने का दावा
- पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटे
नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (बकस्वाहा)। बंडा शराब कांड के बाद बकस्वाहा क्षेत्र में शराब सेवन के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दोनों ने अलग-अलग शराब दुकानों से शराब खरीदने की बात बताई है। एक मरीज को सागर में भर्ती कराया गया, जबकि ग्राम कुई निवासी भरत यादव को प्राथमिक उपचार के बाद दमोह रेफर किया गया। इससे क्षेत्र में शराब की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पहला मामला बरा और दूसरा गांव कुई का
पहला मामला ग्राम बरा, तहसील बंडा निवासी व्यक्ति का है। उसके अनुसार उसने बकस्वाहा के बम्हौरी स्थित शराब दुकान से खरीदी थी। सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे सागर में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस के अनुसार उसने बम्हौरी से शराब खरीदने से पहले बंडा में भी शराब पी थी। ऐसे में तबीयत बिगड़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
दूसरा मामला ग्राम कुई निवासी भरत यादव का है। उसने बकस्वाहा की शराब दुकान से खरीदने की बात बताई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से दमोह रेफर किया गया।
बीएमओ डॉ. सत्यम असाटी ने बताया कि मरीज का प्राथमिक उपचार कर एहतियातन रेफर किया गया। शराब के कारण तबीयत बिगड़ी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ने बताया कि दोनों मामले पुलिस के संज्ञान में हैं। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।