
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुल्ला में देसी कट्टा लेकर दहशत फैलाने का कथित मामला सामने आया है। मामले में विक्रम सिंह परमार का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्थानीय स्तर पर विक्रम सिंह परमार पर हथियार लेकर दबंगई दिखाने तथा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भय का माहौल बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मारपीट और लूटपाट जैसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप भी चर्चा में हैं।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल प्रसारित वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की सच्चाई जांच का विषय है। ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।
मामला संज्ञान में आया है। प्रसारित वीडियो और फोटो की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश मिश्रा, एसडीओपी, बड़ामलहरा।