• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में पुलिस-अफसरों के सामने महिला प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म छीना, कार से कुचलने का प्रयास कर भागे दबंग

फार्म लेकर भाग रही कार को रोकने का प्रयास करने पर जनपद पंचायत के बाबू कोरी को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 07:53:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 07:54:25 PM (IST)
छतरपुर में पुलिस-अफसरों के सामने महिला प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म छीना, कार से कुचलने का प्रयास कर भागे दबंग

HighLights

  1. नामांकन के दौरान हड़कंप
  2. बाबू को कुचलने की कोशिश
  3. दुपारा भरवाया गया फॉर्म

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर/राजनगर। जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत सीलोन में सरपंच पद के मध्यावधि उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला प्रत्याशी का नामांकन फार्म कथित तौर पर रिटर्निंग आफिसर के सामने से कुछ युवक छीनकर सफेद कार से फरार हो गए।

आरोप है कि फार्म लेकर भाग रही कार को रोकने का प्रयास करने पर जनपद पंचायत के बाबू कोरी को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करने पहुंची थी दशोदा

जानकारी के अनुसार भूसौर निवासी दशोदा पति कालका प्रसाद यादव सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करने जनपद पंचायत राजनगर पहुंची थीं। दोपहर बाद नामांकन पत्र जांच के लिए रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से नामांकन पत्र छीनकर बाहर निकल गए। इसके बाद वे सफेद रंग की कार में बैठकर भागने लगे।


प्रत्याशी के पुत्र राजेश यादव के अनुसार स्वजनों व हरिनारायण कोरी बाबू ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वाहन सवारों ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी बीच जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू हरिनारायण कोरी युवकों के पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी कार लेकर फरार हो गए। रोजेश ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से धमकी मिल रहीं थी कि नामांकन दाखिल न करें। घटना के बाद शाम करीब 7.30 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी और पीड़ित पत्र धरने पर बैठा रहा।

नामांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल

घटना के बाद जनपद पंचायत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्याशी के पक्ष से करीब दो दर्जन लोग शाम तक जनपद पंचायत में धरने पर बैठे रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। उनका कहना था कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र छीनकर ले जाना गंभीर मामला है।

दोबारा भरवाया नामांकन फार्म

राजनगर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार धीरज गौतम ने बताया कि महिला प्रत्याशी का नामांकन फार्म दोबारा भरवा दिया गया है। मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना में शामिल लोगों तथा वाहन की पहचान में जुटी है।

गौरतलब है कि जनवरी में ग्राम पंचायत सीलोन की तत्कालीन सरपंच सोना रैकवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद पिंकी रैकवार कार्यवाहक सरपंच के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उपचुनाव के नामांकन के दौरान हुई इस घटना ने पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।