• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्षद समेत भाजपा के 4 नेता 6 साल के लिए निष्कासित, गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने के दौरान बीजेपी के 33 पार्षद और कांग्रेस के 14 पार्षद मौजूद थे। बताया जा रहा ह...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 02:45:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Nov 2024 03:03:42 PM (IST)
पार्षद समेत भाजपा के 4 नेता 6 साल के लिए निष्कासित, गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था
समर्थकों के साथ खड़े कमल नाथ व निष्‍कासित किए गए पार्षद: नईदुनिया।

HighLights

  1. अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
  2. नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कारवाई की।
  3. नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए थे अविश्वास प्रस्ताव।

नईदुनिया, छिंदवाड़ा (Chhindwara News)। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी।

इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, ये प्रस्ताव गिर गया था।


naidunia_image

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई

अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आरोप लगाया गया था कि है कि इन पार्षदों ने पार्षदों से गली गालोच की और कार्यकर्ताओं के लिए गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई

  • 8 अक्टूबर को छिंदवाड़ा नगर निगम में हुआ था घमासान।
  • अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।
  • कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई है।
  • कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 वोट पडे़
  • वोटिंग में विपक्ष महापौर सहित 27 पार्षदों ने मत दिए थे।

सावनेर विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की सौसर थाने में शिकायत

वहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को है। इस चुनाव में सौसर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सावनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर ने सौसर थाना में सावनेर भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है कहा- क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी मिली है।

naidunia_image

चुनावी सभा में सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी

सौसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को ग्राम बडेगांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा थी। उनने सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई।

naidunia_image

चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए

किसी जिम्मेदार दल के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाना निंदनीय है। हमारी मांग है कि, संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र याम्दे, पूनाराम बाविस्टाले भागवत महाजन, केशव बोढे, संजय ठाकरे, विठठल गायकवाड, अरविंद डहाके, दिलीप गुर्वे, ज्ञानेश्वर गावंढे, पंकज दातारकर, विलास बुले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।