• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पथरीली जमीन में खेती कर कृषि को बनाया लाभ का धंधा

ग्राम बीसापुर खुर्द के किसान ने नवाचार कर उगा रहा लाखों की फसल, सर्वोत्तम किसान का मिला है ईनाम फोटो-03, खेती के लिए किसान ने आधुनिक तकनीक का उपयोग किया। इंटरनेट मीडिया। छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम बीसापुर खुर्द के किसान कमल पाठे अपनी पथरीली जमीन में सुधार करके आधुनिक तकनीकी से खेती

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 08 Feb 2022 05:57:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Feb 2022 05:57:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पथरीली जमीन में खेती कर कृषि को बनाया लाभ का धंधा

ग्राम बीसापुर खुर्द के किसान ने नवाचार कर उगा रहा लाखों की फसल, सर्वोत्तम किसान का मिला है ईनाम

फोटो-03, खेती के लिए किसान ने आधुनिक तकनीक का उपयोग किया। इंटरनेट मीडिया।

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के मोहखेड विकासखंड के ग्राम बीसापुर खुर्द के किसान कमल पाठे अपनी पथरीली जमीन में सुधार करके आधुनिक तकनीकी से खेती कर रहे हैं और उन्होंने खेती को लाभ का धंधा बना लिया है। अपनी जमीन पर नवीन तकनीकी से कई तरह की फसलें लेते हुए लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस वर्ष उन्हें खेती से लगभग 50 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त होने की संभावना है। खेती के समन्वित कृषि माडल से खेती कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अन्य कृषकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसान श्री पाठे को आत्मा परियोजना के अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक का ईनाम प्राप्त हुआ है और कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

आधुनिक तकनीक का उपयोग

किसान के पास 10 हेक्टेयर भूमि है। उन्होंने अपनी पथरीली भूमि में सुधार कर बेड बनाकर आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई से शिमला मिर्च, टमाटर, अरहर, गेहूं, चना, अदरक, मक्का, सरसों, मिर्च, धनिया, पालक आदि कई प्रकार की फसलों का विपुल उत्पादन ले रहे हैं और खेती में नवाचार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।


लाखों रुपये की सब्जी बेची

किसान कमल पाठे ने इस वर्ष आठ एकड़ में शिमला मिर्च, 6 एकड़ में टमाटर, 3 एकड़ में अदरक, 3 एकड़ में गेहूं, 2 एकड़ में चना और शेष भूमि में अन्य फसलें लगाई है, जिसमें से शिमला मिर्च से लगभग 17 लाख रुपये, टमाटर से लगभग 22 लाख रुपये और अन्य फसलों से लगभग 11 लाख रुपये की आय संभावित है। उनके समन्वित कृषि माडल से हर मौसम में फसल से आय संभव है, इसलिए उनकी खेती को देखकर क्षेत्र के कई किसान प्रेरित होकर उनका माडल अपना रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।