• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bird Flu in Cats: देश में पहली बार छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू वायरस, अब तक 622 की मौत

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की दहशत बरकरार है। देश में पहली बार यहां पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का वायरस (Bird Flu in Cats) मिला है। यह वायरस चिकन के ज...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 09:11:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Feb 2025 09:30:36 AM (IST)
Bird Flu in Cats: देश में पहली बार छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू वायरस, अब तक 622 की मौत
छिंदवाड़ा जिले में जिन मीट की दुकानों से बिल्लियों के लिए चिकन लाया गया था, वहां भी मुर्गियों में वायरल मिले। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वायरस की जांच में पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों के सैंपल पॉजीटिव।
  2. कलेक्टर ने संक्रमित क्षेत्र को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की।
  3. छिंदवाड़ा शहर का मटन मार्केट पूरी तरह से सील कर दिया है।

नईदुनिया प्रति‍निधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की दहशत बरकरार है। देश में पहली बार यहां पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। यह वायरस चिकन के जरिए उनमें पहुंचा था। जिन दुकानों से लाकर पालतू बिल्लियों को चिकन खिलाया जा रहा था, जांच में वहां की मुर्गियों में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। वायरस से अब तक जिले में 622 बिल्लियों की मौत हो चुकी है।

जिसके चलते शहर का मटन मार्केट पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा जिले भर के पोल्ट्री फार्म और गोट फार्म की जांच की जा रही है। जिसमें मोहखेड़ क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के पांच सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं।


10 किमी का क्षेत्र संक्रमित घोषित

naidunia_image

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने इस पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर का क्षेत्र संक्रमित घोषित किया है। जिले में लगातार बिल्लियों की मौत के बाद जागे प्रशासन ने जब बर्ड फ्लू के वायरस की जांच कराई तो पता चला कि बिल्लियों में बर्ड फ्लू का वायरस पॉजिटिव है।

छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी

हालांकि तब तक मुर्गियों के सैंपल पॉजिटिव नहीं आए थे। लेकिन शनिवार को मोहखेड़ क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म से जांच के लिए भेजे गए मुर्गियों के सैंपल पॉजीटिव आ गए हैं। जिसके चलते पूरे जिले में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

संक्रमित क्षेत्र को लेकर गाइडलाइन जारी

जिस पोल्ट्री फार्म के सैंपल पॉजीटिव आए हैं वहां अंडे और मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उस क्षेत्र को भी संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने संक्रमित क्षेत्र को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है।

naidunia_image

पूरे जिले के पोल्ट्री फार्म से सैंपल कलेक्ट किए

प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया है ताकि बर्ड फ्लू की रोकथाम की जा सके। इसे और फैलने से रोका जा सके। हालांकि पूरे जिले के पोल्ट्री फार्म से बर्ड सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिन जिन क्षेत्रों में सैंपल पॉजीटिव आते हैं उन क्षेत्रों को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया जाएगा।