• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

टहलते हुए आ गई मौत, छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद सड़क पर अचानक गिरे और फिर नहीं उठे; CCTV में कैद हुई घटना

छिंदवाड़ा में गुरुवार को वार्ड क्रमांक 47 प्रियदर्शनी कॉलोनी के भाजपा पार्षद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया (46) का निधन ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 08:35:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 11:29:01 AM (IST)
टहलते हुए आ गई मौत, छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद सड़क पर अचानक गिरे और फिर नहीं उठे; CCTV में कैद हुई घटना
भाजपा पार्षद के सड़क पर गिरने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

HighLights

  1. वार्ड भ्रमण के दौरान चलते-चलते उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका
  2. लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
  3. लोकेश डेहरिया के निधन से शहर और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर में गुरुवार को एक दुखद घटना में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 (प्रियदर्शनी कॉलोनी) के भाजपा पार्षद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया (46) का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें रास्ते में चलते समय हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

अंतिम कारण का निर्धारण चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर ही होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोकेश डेहरिया अपने वार्ड का भ्रमण कर रहे थे। सिद्धिविनायक रेजीडेंसी के सामने सड़क पर पैदल चलते समय वे अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सीसीटीवी में चलते-चलते अचानक गिरते हुए दिखे पार्षद

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वे चलते-चलते अचानक गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लोकेश डेहरिया नगर निगम में भाजपा के सक्रिय पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे।

उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्यक्त किया जा रहा है। वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों ,बेटी 13 साल की है एवं एक बेटा 8 साल एवं परिजनों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : 20 जिलों का सहारा बने जबलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बढ़ेंगी दिल के मरीजों के लिए सुविधाएं