
शरद की चांदनी रात में दूध रखकर अमृत्व के लिए पिया
शरद पूर्णिमा पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
फोटो नंबर 3 और 4 छिंदवाड़ा। निशान महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालु।
छिंदवाड़ा। शरद पूर्णिमा के मौके पर जिले भर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में गुरुवार को जनपद ग्राउंड में निशान पूजन, भजन सत्संग और महाप्रसाद का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस कार्यक्रम में नर्मदा मिशन के संस्थापक प्रकृति प्रेमी भैया जी सरकार मौजूद रहे। इस दौरान पंच समर्थ निशान महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय समर्थ सदगुरु परिवार नर्मदा मिशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भैया जी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। जिसके बाद लोगों ने शरद की चांदनी रात में दूध रखकर अमृत्व पाने के लिए पिया। मान्यता है कि इस दूध को पीने से अमृत्व प्राप्त होता है। लिहाजा विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं ने कार्यक्रम आयोजित किए।
श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन
जिले के चांद ब्लॉक के गूमगांव में श्रीराम चरित मानस सम्मेलन और विराट संत समागम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दोपहर 12 से 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें पूज्य महामंडलेश्वर अखिलेशानंद गिरी, योगीराज नागेंद्र ब्रम्हचारिजी महाराज, अखिलेशमणी सांडिल्य, श्याम रामायणी, रामेश्वरानंद, जयंती शर्मा, सुलेखा रामायणी समेत तमाम धर्म गुरू शामिल होंगे।