.webp)
छिंदवाड़ा । शहर में मतांतरण की सूचना को लेकर जमकर हंगामा हो गया, जिसके कारण कुर्सियां बिखर गई आयोजकों से मारपीट भी की गई। शहर के एक लान में आयोजित सभा में मतांतरण की सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज द्वारा सभा स्थल पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया गया। जिसके मौके पर देहात थाना पुलिस और तहसीदार पहुंचे और कार्यक्रम को बंद करवाया, इस दौरान काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन धर्म में हिंदूओं को बहला फुसलाकर मतांतरित करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज द्वारा परासिया रोड स्थित वंदना लाल पहुंच कर विरोध किया गया। नारेबाजी के साथ संगठन के कार्यकर्ता वंदना लान के अंदर घुसे और क्रिश्चियन धर्म द्वारा जो आयोजन करवाया जा रहा था उसे बंद करवाया। कार्यकर्ताओं द्वारा मिशनरी के लोगों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट भी की गई।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि 500 से 600 महिलाओं एवं पुरुषों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजन को बंद करवाया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड से आये क्रिश्चियन धर्म के लोगों द्वारा जिले के आदिवासी एवं अन्य जाति और धर्मों के लोगों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है जिसका हमने विरोध किया। पुलिस द्वारा 10 लोगों को गिरफ्तार कर देहात थाने ले जाया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि जिले में मतांतरण को लेकर शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इसे लेकर खास तौर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार ताे शहरी क्षेत्र में ही इस प्रकार का मामला सामने आया है इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जिला मुख्यालय में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा था और किसी को भनक भी नहीं लगी।