• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा 'जहरीली मिठाई' कांड: पारिवारिक रंजिश में ससुर, देवर और ननद ने रची थी हत्या की साजिश, 3 की हुई थी मौत

Chhindwara News: जुन्नारदेव पुलिस ने तीन हफ्तों से क्षेत्र में दहशत का कारण बने 'जहरीली मिठाई' कांड की गुत्थी सुलझा ली है। जिसे पहले एक अनजाना हादसा म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 08:54:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 08:54:43 PM (IST)
छिंदवाड़ा 'जहरीली मिठाई' कांड: पारिवारिक रंजिश में ससुर, देवर और ननद ने रची थी हत्या की साजिश, 3 की हुई थी मौत
छिंदवाड़ा 'जहरीली मिठाई' कांड। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी ने खोला राज
  2. 2.56% आर्सेनिक मिलाकर दी गई थी मिठाई
  3. जुन्नारदेव पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव पुलिस ने तीन हफ्तों से क्षेत्र में दहशत का कारण बने 'जहरीली मिठाई' कांड की गुत्थी सुलझा ली है। जिसे पहले एक अनजाना हादसा माना जा रहा था, वह जांच में एक सोची-समझी खूनी साजिश निकली। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह सामूहिक हत्याकांड मृतका के ससुराल वालों द्वारा पारिवारिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर, पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवाद बना सामूहिक हत्या की वजह

पुलिस जांच के अनुसार, मृतका खुशबू कथुरिया शादी के बाद अपने मायके में रहने लगी थी। ससुराल पक्ष, जिसमें ससुर झाडू खरेटवाल (57), पति शुभम कसार (24) और ननद शिवानी कसार (22) शामिल हैं, का मानना था कि खुशबू की वजह से समाज में उनके परिवार की बदनामी हो रही है। आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि ससुराल वालों ने खुशबू और उसके पूरे परिवार को 'रास्ते से हटाने' के लिए खौफनाक योजना बनाई।


प्रसाद के नाम पर परोसा गया 'आर्सेनिक' का मौत का जाल

बीते 8 से 10 जनवरी के बीच पीएचई कार्यालय के गेट के पास लावारिस हालत में मिठाई रखी गई थी। इसे प्रसाद समझकर खाने से चौकीदार दशरू यदुवंशी सहित सुंदरलाल कथुरिया और खुशबू कथुरिया की मौत हो गई। वहीं, संतोषी कथुरिया और उनकी बेटी पूजा को समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी। विसरा रिपोर्ट और खाद्य विभाग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मिठाई में 25,648 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम (2.56%) आर्सेनिक मिलाया गया था। आरोपियों ने घोड़ों को दी जाने वाली दवा 'सोमल' का इस्तेमाल किया था, जिसकी यह मात्रा किसी भी इंसान को तुरंत मारने के लिए पर्याप्त थी।

सीसीटीवी और साइबर सेल ने खोला राज

इस अंधे कत्ल को सुलझाने में जुन्नारदेव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) के विश्लेषण से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP-28-ZK-4958) और एक रेडमी स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा घटना के बाद एक्शन में सरकार, 5,000 करोड़ से बदलेगी शहरों की पाइपलाइन, अमृत प्रोजेक्ट के खाली गैप भी भरेगी सरकार

सख्त धाराओं में मामला दर्ज

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल और उनकी टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 61(2) B (आपराधिक साजिश) के तहत गंभीर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस जटिल गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की क्षेत्र में सराहना हो रही है।