
Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जुन्नारदेव/दमुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने दमुआ में रोड शो के दौरान कहा कि छिंदवाड़ा अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। लोक सभा चुनाव में आजाद हो जाएगा। अंचल की जुन्नारदेव विधानसभा के दमुआ में रोड शो के दौरान लोगों पर फूलों की वर्षा करते रहे। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की मतदान की तिथि 19 अप्रैल नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी सर चढ़कर बोलने लगी है।
.jpg)

LIVE: दमुआ जिला छिंदवाड़ा में आयोजित रोड शो में सहभागिता
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 10, 2024
पुराना दमुआ से उनका यह रोड शो प्रारंभ होकर खेड़ापति मंदिर से झंडा चौक, दमुआ बैरियर पहुंचा। यहां से मेन रोड होते हुए दीनदयाल चौक पहुंचा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। घोड़ावाडी ग्राम पंचायत के पश्चात कारवां नीमढाना व डूंगरिया बस स्टैंड पर के बाद दांतलावादी ग्राम पंचायत से होते हुए जुन्नारदेव नगर की सीमा में प्रवेश किया, जहां से यह सिनेमा रोड, नुक्कड़ चौक, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, आंंबेडकर तिराहे से राम तिराहा होते हुए पाला चौरई में समाप्त हुआ।
