• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Shivraj In Chhindwara: शिवराज बोले- अपन तो भैया और मामा हैं, सीएम ने जीत का श्रेय PM मोदी को दिया, बताया भगवान का अवतार

Cm Shivraj : सीएम बोले-देश और दुनिया के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह दुनिया को और भारत को नई दिशा दे रहे हैं।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 09:58:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Dec 2023 01:05:28 PM (IST)
CM Shivraj In Chhindwara: शिवराज बोले- अपन तो भैया और मामा हैं,  सीएम ने जीत का श्रेय PM मोदी को दिया, बताया भगवान का अवतार

HighLights

  1. पोला ग्राउंड में जन सभा को संबोधित किया।
  2. भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे।
  3. सीएम के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था।

Cm Shivraj In Chhindwara : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। विधान सभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पहुंचे पहली बार छिंदवाड़ा आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव प्रचार की शुरुआत हम छिंदवाड़ा से कर रहे हैं। देश और दुनिया के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वह दुनिया को और भारत को एक नई दिशा दे रहे हैं।

naidunia_image

लाड़ली बहनों के पैर धोए, आशीर्वाद लिया

मंच पर पहुंचते ही शिवराज का वहां मौजूद जनता ने अभिवादन किया फिर कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बहनों की चरण वंदना के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने मंच पर कुर्सी में आसीन दो लाड़ली बहनों के पैर धोए। साथ ही उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।


यह लाड़ली बहना की जीत, जीत आपको समर्पित करता हूं

डबल इंजिन की सरकार के काम की जीत है। यह लाडली बहना की जीत है। छिंदवाड़ा के सभी उम्मीदवारों को निराश नहीं होने दूंगा। मैं छिंदवाड़ा के विकास की गारंटी का वचन देता हूं। हम छिंदवाड़ा को नहीं छोड़ सकता हूं। भाई आपके साथ खड़ा हूं। कमल नाथ को छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता ने बाहर निकलने नही दिया मैं बुधनी प्रचार करने नहीं गया तो भी जीत गया। दादा निकल ही नहीं सके, मामा तो सब जगह घुमा। इसलिए ये जीत आपको समर्पित करता हूं। सीएम ने कहा कि मैं सीएम नहीं भैया हूं। इस पद से बड़ा कोई पद नहीं है। जब तक सास है आपकी सेवा में लगा रहूंगा। एमपी की जनता मेरी भगवान है। प्रत्येक परिवार एक रोजगार संकल्प पूरा करना है।

naidunia_image

छिंदवाड़ा की जनता का सबसे पहले अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोला ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि छिंदवाड़ा की जनता का सबसे पहले अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता से मिलने के लिए बेचैन था। उम्मीद नहीं थी कि यहा इतनी भीड़ होगी। सीएम ने कहा कि भाजपा को विराट जीत मिली है, लाड़ली बहना तख्ती लेकर बैठी थीं कह रही थींं कि भैया अपन जीत गए। 48.5 वोट प्रतिशत पहली बार भाजपा को मिला है।

जन्म भूमि में मंदिर बनाएगी कांग्रेस तारीख पूछती थी

पीएम भगवान का अवतार है। भारत को विश्व गुरु बनने के लिए पीएम का जन्म हुआ है। हम लोग कहते थे राम जन्म भूमि में मंदिर बनाएगी कांग्रेस तारीख पूछती थी, अब तारीख भी तय हो गई है। जब से मोदी पीएम बने हैं भारत का तिरंगा विश्व में लहरा रहा है। सीएम के स्वागत के दौरान 29 फूल से बनी माला पहना कर स्वागत किया गया। गद्दारों को मंच से उतारो मंच में भाषण के दौरान जनता से गद्दारों को मंच से उतारो जैसे नारे लगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाद में देखते हैं।

naidunia_image

भाजपा सरकार हर संकल्प पूरा करेगी

संकल्प में लिखी एक एक बात को पूरा करूंगा। भाजपा सरकार हर संकल्प पूरा करेगी। आज एक संकल्प छिंदवाड़ा की जनता को लेना है। मिशन 29 पूरा करना है, विधान सभा चुनाव में2 घंटे से ज्यादा नहीं सोया हूं। इसलिए 29 सीट भाजपा को जीताना है। इस बार छिंदवाड़ा की सीट जीतना है। एक संकल्प है कि प्रदेश की जनता की सेवा हो। हर बहना की आय एक लाख से ज्यादा सालाना होगी।