• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान : एक दिन में 33 बच्चे मुक्त कराए, बाल कल्याण समिति ने की काउंसलिंग

MP News: छिंदवाड़ा जिले में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एक ही दिन में अलग-अलग इलाकों से कुल 33 बच्...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 03:05:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 03:11:02 PM (IST)
छिंदवाड़ा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान : एक दिन में 33 बच्चे मुक्त कराए, बाल कल्याण समिति ने की काउंसलिंग
Chhindwara child labour rescue

HighLights

  1. छिंदवाड़ा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान।
  2. एक दिन में 33 बच्चे मुक्त कराए गए।
  3. बाल कल्याण समिति ने की काउंसलिंग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में बाल और किशोर श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए एक दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले भर से कुल 33 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया।

अभियान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (परासिया) जितेंद्र सिंह जाट थे। इस टीम ने शहर के भीतर दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट, ऑटो गैरेज, वाशिंग सेंटर और कारखानों जैसी जगहों पर छापेमारी कर 14 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

इसी तरह की कार्रवाई थाना चांद, रावनवाड़ा, परासिया, तामिया और अमरवाड़ा में भी की गई, जहाँ 19 और बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। अन्य सभी थानों में बाल श्रमिकों के होने का कोई मामला नहीं पाया गया।

बाल कल्याण समिति ने की काउंसलिंग

मुक्त कराए गए बच्चों की काउंसलिंग के लिए एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राहुल देव ठाकरे, श्रम निरीक्षक शिवशंकर मेहरा और महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर नागेश शामिल थे। टीम ने सभी बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही की।