• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल नाथ के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर यात्रा निकाले कांग्रेसः शेषराव यादव

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से च...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 23 Mar 2021 02:52:18 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Mar 2021 02:52:18 AM (IST)
कमल नाथ के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर यात्रा निकाले कांग्रेसः शेषराव यादव

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से चर्चा में भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोरोना जैसी चुनौती के बावजूद पिछले 12 महीनों में जनकल्याणकारी कार्यो का इतिहास रच दिया। हम बात करें छिंदवाड़ा नगर निगम की तो नगर निगम में अमृत योजना में 73.55 करोड़ की जल आवर्धन योजना के साथ ही अमृत योजना से ही लगभग 1.70 करोड़ की लागत से धरमटेकड़ी पार्क का निर्माण कराया गया। प्रदेश एवं जिले में मनरेगा योजना अंतर्गत 115 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 142 लाख मानव दिवस अर्जित कर 126 प्रतिशत उपलब्धि के साथ ही 25 हजार 847 कार्य लागत राशि 711.57 लाख में पूर्ण किए। कुल 3 लाख 85 हजार 112 मजदूरों को 26069.71 लाख राशि प्रदाय की गई। प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य शेषराव यादव ने पत्रकारों को चर्चा करते हुए बताया कि बीते दिनों कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। मैं कहना चाहता हूं कि यदि कांग्रेस तिरंगा का सम्मान करती है तो कमल नाथ के भ्रष्टाचार पर यात्रा निकाले। कमल नाथ द्वारा किए गए पांच सौ करोड़ के सिंचाई घोटाले पर यात्रा निकाले, जनता से कमल नाथ द्वारा की गई वादाखिलाफी पर यात्रा निकाले, ट्रांसफर उद्योग पर यात्रा निकाले, किसानों की कर्जमाफी न करने पर यात्रा निकाले, बेरोजगारी भत्ता न देने पर यात्रा निकाले, 12 करोड़ के साइन बोर्ड घोटाले पर यात्रा निकाले, जिला खनिज मद में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले पर यात्रा निकाले और जनता के सवालों का जवाब दे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोफली ने बताया कि कमल नाथ सरकार का जाना क्यों जरूरी था। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही कमल नाथ ने पहला फैसला वंदे मातरम गान को बंद करने का लिया। यह गान महीने की पहली तारीख को कामकाज शुरू होने से पहले नियमित तौर पर होता था। कमल नाथ सरकार ने आपातकाल के मीसाबंदियों की पेंशन, सम्मान निधि को रोकने का काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोपाल स्थित कार्यालय समिधा की वर्षो से तैनात सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया। संघ की शाखाओं में शासकीय कर्मचारियों को प्रतिबंधित करने की तैयारी की गई। मंदिर में रात में लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया। आंगनबाड़ियों में अंडा परोसने का एकतरफा फरमान जारी किया, जिससे शाकाहारी परिवारों की भावनाएं आहत हुई।

थथथथ

इर्ीॅािीि घीाचैनज थ

ऽऽऽऽ