• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, दवा कंपनी पर केस; जबलपुर में कटारिया फार्मा को कर रहे सील

छिंदवाड़ा में संदिग्ध कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तमिलनाडु की श्रेषन...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 09:24:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 02:24:09 PM (IST)
छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, दवा कंपनी पर केस; जबलपुर में कटारिया फार्मा को कर रहे सील
पुलिस ने दवा कंपनी और डॉक्टर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

HighLights

  1. ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
  2. इन धाराओं में अधिकतम आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।
  3. सिरप से अब तक 10 मासूम बच्चों की जान जा चुकी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। किडनी खराब होने से बच्चों की मौत के मामले में श्रेषन फार्मास्यूटिकल्स और डॉक्टर प्रवीण सोनी पर हत्या का मुकदमा पुलिस ​ने दर्ज किया है। छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र राजपाल चौक से डॉक्टर प्रवीण सोनी को देर रात एसपी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडेय ने बताया कि परासिया बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। छिंदवाड़ा के परासिया में मृत बच्चों के स्वजनों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है।

कटारिया फार्मा को किया जा रहा सील

इधर जबलपुर के नौदराब्रिज स्थित कटारिया फार्मा को सील किए जाने की कार्रवाई चल रही है। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से जिन बच्चों की मौत हुई है, वह दवा यहीं से सप्लाई हुई थी। गौरतलब है कि कटारिया फार्मा को ऐसे समय सील किया जा रहा है जबकि सोमवार को मुख्यमंत्री का नगर दौरा प्रस्तावित है।


naidunia_image

पुलिस ने तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रेषन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ​एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की ‘एडल्ट्रेशन ऑफ ड्रग’ (दवाओं में मिलावट) और ‘हत्या की कोटि में आने वाले अपराधिक मानव वध’ जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इन धाराओं में अधिकतम आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

naidunia_image

छिंदवाड़ा जिले में एक कफ सिरप त्रासदी ने हड़कंप मचा दिया है। संदिग्ध कफ सिरप के सेवन से अब तक 14 मासूम बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक 10 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। प्रयोगशाला रिपोर्ट में सिरप में हानिकारक रसायन पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो कफ सिरप पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया है और कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।