• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कथा के समापन पर उमड़ा श्रोताओं सैलाब

धर्म प्रेमियों को दिया मतदान करने का संदेश सबसे बड़ा दान मतदान, छुट्टी समझकर कर घर पर न सो जाना मतदान करने अवश्य जाना - वैभवीश्री फोटो- 21, 22 बिछुआ। न...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 15 Apr 2019 07:32:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Apr 2019 07:32:29 AM (IST)
कथा के समापन पर उमड़ा श्रोताओं सैलाब

धर्म प्रेमियों को दिया मतदान करने का संदेश

सबसे बड़ा दान मतदान, छुट्टी समझकर कर घर पर न सो जाना मतदान करने अवश्य जाना - वैभवीश्री

फोटो- 21, 22

बिछुआ। नगर के माता मां मंदिर समिति बिछुआ के तत्वावधान में चल रही श्रीराम चरित्र मानस कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवी वैभवीश्री अलेकर ने कार्यक्रम की संध्या कालीन सत्संग बेला में कथा के अंतिम दिन में मनमोहक ढंग से वर्णन करते हुए माता सीता की खोज प्रसंग में मारोती नंदन हनुमान जी के अतुलनीय बल की महिमा का बखान किया। लंका दहन, सेतु बंधन, रावण मरण, विभीषण राज तिलक, राम अयोध्या पुर्न आगमन, मर्यादा पुरुषोत्तम भागवान श्रीराम के राज तिलक महोत्सव, लव कुश संवाद प्रसंग का अद्वितीय तरीके से वर्णन किया। तो वहीं देश में लोकसभा चुनाव को देखते देवी वैभवीश्री ने कथा ने समापन धर्मप्रेमियों से अपील करते हुए कहां कि सबसे बड़ा दान मतदान है, आप अपने मत का दान करने जा रहे हो। आप न्याय के लिए चुनने का रहे हैं, उस दिन छुट्टी समझकर घर पर न सो जाना, आप सुबह उठकर मतदान हेतु जरूर जाना परिणाम सो आयें तो आयें। इस तरह से उन्होंने धर्मप्रेमियों को मतदान जागरूकता का संदेश देते हुए देश के सबसे बड़े महापर्व में मतदाताओं को सहभागिता देने के प्रेरित किया। कथा के समापन पर कथा को श्रावण करने बड़े संख्या में पहुंचे थे। अंत में उन्हें समिति के द्वारा शॉल श्रीफल देकर विदाई दी गई।

इन्होंने दिया वाद्ययंत्रों पर साथ

संगीतमय श्रीराम कथा में सात दिनों कार्यक्रम को संपन्ना कराने में झा?की सम्राट सुनील जोशी, मनोहर भादे, शैलेश पवार, सुशील पवार, अंकुश पाटिल, रूपेश चोपड़े ने वाद्य यंत्रों पर संगत देकर कार्यक्रम में समां बांधा।

चलित झांकी रही आकर्षण का केंद्र

माता मां मंदिर समिति बिछुआ के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। चलित झांकी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पुराना बाजार चौक, पुराना बस स्टैंड, थाना परिसर, शिवमंदिर बड़ चौक, नया बस स्टैंड, शांति नगर चौक, बाजार चौक, राम मंदिर होते हुए माता मां मंदिर पहुंची। चलित झा?की मंदिर के स्वागत करने हेतु जगह जगह स्वागत द्वार विभिन्ना सामाजिक संगठनों व व्यापारियों के द्वारा बनाए। झा?की हेतु सजाएं गए स्वागत द्वारों पर भंडारा भी आयोजित किए गए जिसमें फलहारी, राम खिचड़ी, शीतल पेयजल का वितरण किया गया।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए थे।


विशाल भंडारा में 30 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की महाप्रसादी

रविवार को श्रीराम चरित्र मानस कथा में समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से माता मां मंदिर समिति बिछुआ के तत्वावधान में किया गया। समिति के अध्यक्ष रामचंद्र बोबड़े, सचिव महिपाल चोपड़े, मंदिर पुरोहित हरिप्रसाद दुबे ने बताया की इस विशाल भंडारा में देर रात्रि तक 30 हजार से अधिक भक्तों ने महा प्रसादी ग्रहण की। भंडारा कार्यक्रम को संपन्ना कराने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

-------------------------

रामनवमी पर निकली विशाल शोभायात्रा

रामनवमी में नगर वासियों पर चढ़ा भगवा रंग

शोभा यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत

फोटो-23

अमरवाड़ा। श्री राम नवमी के अवसर पर पूरे नगर में युवा हो बच्चा हो चाहे मातृशक्ति हो सब पर भगवा रंग चढ़ा हुआ था। दिन भर नगर में धार्मिक विविध आयोजन होते रहे और सभी नगरवासी ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों ने धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसके बाद हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गंज बाजार पहुंची शाम को श्री राम मंदिर से भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे बैंड बाजा के साथ श्री राम भगवान की भव्य मूर्ति राम लक्ष्मण जानकी की झांकी और श्री राम दरबार आकर्षण लाइट डिस्को लाइट आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर भाऊ पान दुकान के सामने शरबत पोहा वितरित किया गया, तो वहीं साहू मोहल्ला आजाद वार्ड में शोभा यात्रा का बालकृष्ण साहू, खुशी राम साहू, मोती साहू, शिवम साहू परिवार की ओर से स्वल्पाहार कराया गया। नगरवासियों ने शोभायात्रा में चल रहे श्री राम दरबार का पूजा पाठ कर सुख शांति समृद्धि की कामना की शोभा यात्रा श्री राम मंदिर पहुंचकर महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि हिंदू उत्सव समिति राम मंदिर समिति हिंदू अनुशांगिक संगठन उपस्थित रहे।

आकर्षक ड्रेस में दिखी भारतीय संस्कृति

रामनवमी के दिन लोगों की भगवा में ड्रेस में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई पड़ी जो देखते ही बनती थी कोई केसरिया कुर्ता तो कोई सफेद कुर्ता पहनकर केसरिया गमछा डाल कर सिर में साफा लगाकर तो महिलाओं ने युवतियों ने साज श्रृंगार के साथ आंखों में काला चश्मा लगाकर वाहनों में भगवा ध्वज सिर में सफा लगाकर केसरिया साड़ी सफेद सूट भगवा चुन्नाी के साथ भारतीय संस्कृति परंपरा को बयां कर रही थी