• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में खौफनाक हादसा, कार में जिंदा जले पिता पुत्र, निकलने तक का नहीं मिला मौका

छिंदवाड़ा में कार में ब्लास्ट से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। हादसा रविवार रात का है। बोलेरो से टकराकर सीएनजी कार में ब्लास्ट होने से आग लग गई। कार क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 04:35:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 04:35:59 PM (IST)
छिंदवाड़ा में खौफनाक हादसा, कार में जिंदा जले पिता पुत्र, निकलने तक का नहीं मिला मौका
कार में जिंदा जले पिता पुत्र।

HighLights

  1. झपकी आने से उजड़ गया परिवार
  2. तेज रफ्तार कार बोलेरो से जा भिड़ी
  3. आग की लपटों में पिता-पुत्र खाक

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में सीएनजी कार में ब्लास्ट से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। हादसा रविवार रात का है। बोलेरो से टकराकर सीएनजी कार में ब्लास्ट होने से आग लग गई। कार के अंदर ही जलकर मौके पर मौत हो गई। कार में जिंदा जलने का वीडियो भी सामने आया है। हादसा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर हुआ है।

मृतकों की पहचान अमृत सिंह (61) और पुत्र अरुण सिंह (22) के रूप में की गई है। अमृत सिंह डब्लूसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। छिंदवाड़ा के परासिया के दिघावानी में पत्नी, बेटा और भाई रहते हैं। दोनों उत्तर प्रदेश में पुश्तैनी गांव गए थे। वहां से लौट रहे थे। घर पहुंचने से 40 किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गए।


तेज रफ्तार और झपकी बनी हादसे का कारण

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। कार अमृत सिंह का बेटा अरुण सिंह चला रहा था। लंबे समय तक ड्राइविंग करने की वजह से रात करीब 3 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई। इसके बाद जय अम्बे गैरेज के सामने खड़ी बोलेरो से जा भिड़ी, जिसके कारण सीएनजी सिलेंडर में आग लग गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पिता-पुत्र को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी भयानक थी कि गैरेज में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

यह भी पढ़ें- MP में अपराधी के कंधे पर बैठकर टीआई ने मनाया बर्थ-डे, सीएम डॉ. मोहन यादव ने तत्काल किया निलंबित

पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

आग बुझाने तक दोनों शव जल चुके थे। हादसे के बाद जय अम्बे गैराज के ऑपरेटर ने तुरंत कुंडीपुरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पिता-पुत्र के शव पूरी तरह जल चुके थे। कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि वे छिंदवाड़ा के गुरैया में नया मकान बनवा रहे थे। कुछ समय बाद वे यहां शिफ्ट होने वाले थे।

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि देर रात गाड़ी चलाते समय झपकी आना हादसे का मुख्य कारण था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।