• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छिंदवाड़ा में कुलपति बोले- झक मार रहा हूं मुझे हटवा दो, छात्र नेता ने कहा, इस्तीफा दे दो और घर जाओ

अंतर-विश्‍वविद्यालयीन स्‍पर्धा के लिए अनुमति न दिए जाने पर विरोध जताने पहुंचे थे एनएसयूआइ कार्यकर्ता।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Fri, 18 Feb 2022 06:53:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Feb 2022 06:53:19 PM (IST)
छिंदवाड़ा में कुलपति बोले- झक मार रहा हूं मुझे हटवा दो, छात्र नेता ने कहा, इस्तीफा दे दो और घर जाओ

छिंदवाड़ा, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर में स्‍थित शंकर शाह विश्‍वविद्यालय की टीम को विश्वविद्यालयीन स्तर की स्‍पर्धा में खेलने की अनुमति नहीं देने को लेकर छात्र नेताओं और कुलपति एमके श्रीवास्तव के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पंहुची पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। कुलपति ने गुस्से में ये तक कह दिया कि मैं यहां झक मार रहा हूं। इसके बाद एनएसयूआइ अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि इस्तीफा दे दो। इस पर कुलपति ने कहा कि आप हमें हटवा दो।

दरअसल शंकर शाह विश्वविद्यालय की टीम को अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में नहीं भेजा गया। इस पर विरोध जताते हुए एनएसयूआइ अध्यक्ष अजय ठाकुर ज्ञापन लेकर पहुंचे और कुलपति से कहा कि आप क्यों कुछ नहीं करते। इस मुद्दे पर उनके बीच बहस इतनी बढ़ गई कि कुलपति ने कह दिया कि मैं तो झक मार रहा हूं। इस पर छात्र नेता ने तैश में आकर कहा कि आप इस्तीफा दो और घर जाओ, ये विश्वविद्यालय कमल नाथ की देन है। हम इस विश्विद्यालय को मजाक का विषय नही बनने देंगे। हम आप से सभ्यता से बात कर रहे है आप पद की गरिमा रखिए। इस पर कुलपति ने कहा कि आप कितनी सभ्यता से पेश आ रहे है ये दिख ही रहा है। करीब आधा घंटे विवाद होता रहा। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुलपति एम के श्रीवास्तव ने कहा कि बीते कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में आवेश में आकर ये बात कह दी। वहीं सांसद प्रतिनिधि कन्या महाविद्यालय रेशमा खान ने कहा कि अखिल भारतीय विश्‍वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग नही लेने दिया जा रहा है, जिसके कारण छात्र नाराज है। पीजी कॉलेज प्रबंधन द्वारा कहा जा रहा है कि विश्‍वविद्यालय स्तर पर स्वीकृति नहीं मिली है। प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। जिला स्तर पर टीम भी गठित हुई है, लेकिन अभी तक टीम को खेलने की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। इसके कारण छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे है।