• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhindwara News : कमल नाथ बोले-राम मंदिर पर सभी का अधिकार, 22 जनवरी के बाद जाऊंगा अयोध्या

Chhindwara News : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा- छिंदवाड़ा में कांग्रेस अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम उत...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 12:20:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 01:59:33 PM (IST)
Chhindwara News :  कमल नाथ बोले-राम मंदिर पर सभी का अधिकार, 22 जनवरी के बाद जाऊंगा अयोध्या

HighLights

  1. राम नाम पत्र का वितरण किया जा रहा है।
  2. बड़े पैमाने पर राम नाम पत्रक भरे जा रहे हैं।
  3. सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद शुरुआत हुई।

Chhindwara News : नईदुनिया प्रतिन‍िधि, छिंदवाड़ा। तीन दिनों के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एयर स्ट्रिप पर पत्रकाराें से चर्चा के दौरान कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बन रहा है। भाजपा के पास राम मंदिर का कोई पट्टा नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भी अयोध्या जाएंगे, इस पर कमल नाथ बोले कि मैं 22 जनवरी के बाद वहां जाऊंगा।

#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "...राम मंदिर सबका है...सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर के बनने की शुरुआत हुई, तब भाजपा की सरकार थी तो इसे बनाना उनकी जिम्मेदारी थी...राम मंदिर पर सबका अधिकार है..." pic.twitter.com/wLDF3KD9IK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024

बड़े पैमाने पर राम नाम पत्रक भरे जा रहे हैं


पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आगमन के पहले उनके पुत्र सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में ही मौजूद हैं। जिनके नेतृत्व में बड़े पैमाने पर राम नाम पत्रक भरे जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'राम मंदिर सभी का है। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद इसके बनने की शुरुआत हुई। तब भाजपा सरकार थी, तो उनकी ही जिम्मेदारी इसे बनाने की थी। राम मंदिर का पट्‌टा भाजपा के पास नहीं है, वो पूरे देश का है। राम मंदिर पर सभी का अधिकार है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम उत्सव मना रही है

कमल नाथ बोले- छिंदवाड़ा में कांग्रेस अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम उत्सव मना रही है। यहां राम नाम पत्र का वितरण किया जा रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। पिछले चुनाव में मिली जीत और विभिन्न विधानसभाओं की परफॉर्मेंस को लेकर भी पदाधिकारी से चर्चा की जाएगी।