• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

पांढुर्णा SP प्रकाश चंद्र परिहार का भोपाल ट्रांसफर, अब विदिता धनगढ़ संभालेंगी कमान; सीएम का काफिला रुकने पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश शासन ने पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल किया है, जहां पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार का ट्रांसफर ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 11:29:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 11:29:09 AM (IST)
पांढुर्णा SP प्रकाश चंद्र परिहार का भोपाल ट्रांसफर, अब विदिता धनगढ़ संभालेंगी कमान; सीएम का काफिला रुकने पर गिरी गाज
पांढुर्णा SP प्रकाश चंद्र परिहार का भोपाल ट्रांसफर, सीएम काफिला रुकने पर गिरी गाज

HighLights

  1. पांढुर्णा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है
  2. पांढुर्णा SP प्रकाश चंद्र परिहार का भोपाल ट्रांसफर
  3. CM का रास्ता रोकने की घटना के बाद SP पर गिरी गाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, पांढुर्णा (छिंदवाड़ा)। मध्य प्रदेश शासन ने पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल किया है। भोपाल से जारी हुए आधिकारिक आदेश के अनुसार, पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह अब विदिता धनगढ को पांढुर्णा की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

क्या है इस फेरबदल के पीछे की वजह?

यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब महज दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री का पांढुर्णा दौरा हुआ था। इस दौरान स्थानीय किसानों द्वारा मुख्यमंत्री का काफिला रोके जाने की बड़ी घटना सामने आई थी। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मोर्चे पर हुई इस चूक के ठीक दो दिन बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाते हुए एसपी का ट्रांसफर कर दिया है।


यह भी पढ़ें- अतिथि विद्वानों का भोपाल में जोरदार प्रदर्शन: शिवराज का काफिला रोक लगाई गुहार, उच्च शिक्षा मंत्री बंगले पर डाला डेरा

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस त्वरित फेरबदल को काफिला रोके जाने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद शीर्ष स्तर पर यह गाज गिरी है। नई एसपी विदिता धनगढ के सामने अब जिले की कानून-व्यवस्था को संभालना और पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती होगी।