• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में 14 बच्चों की मौत, परासिया पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद सियासत गरमाई गई है। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर इस प्रकार पूरे प्रदेश में दवाई वितरित हुई है तो ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 10:54:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 02:03:48 PM (IST)
छिंदवाड़ा में 14 बच्चों की मौत, परासिया पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे छिंदवाड़ा।

HighLights

  1. जीतू पटवारी ने परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की।
  2. इस मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा।
  3. इस गंभीर लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पीएस को इस्तीफा देना चाहिए।

नईदुनिया प्रति‍निधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 11 बच्चों समेत जिले में 14 बच्चों की मौत प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप पीने से हुई है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर का प्रस्तावित दौरा निरस्त कर सोमवार को परासिया दौरे का कार्यक्रम आनन फानन में बनाया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1.40 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए परासिया जाएंगे। दोपहर 1.55 से 3.25 तक परासिया में मृतक बच्चों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा लौटकर वह भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मृतक बच्चों के स्वजनों से मुलाकात करने पहुंच गए हैं।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

जीतू पटवारी ने परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की। जीतू पटवारी ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि इस गंभीर लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पीएस को इस्तीफा देना चाहिए। पटवारी ने कहा कि इस मामले में लीपापोती की जा रही है।

डॉक्टर का काम दवाई लिखना होता है। अगर इस प्रकार पूरे प्रदेश में दवाई वितरित हुई है तो क्या सब डॉक्टर पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। जरूरत है कि दवा कंपनी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा के परासिया में बच्चों की मौतों पर मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 'पार्क घूमने और रील बनाने वाले मुख्यमंत्री' का इतने दिन बाद यहां आना तभी सार्थक होगा जब वह स्वास्थ्य मंत्री को हटाएं और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव (PS) तथा ड्रग कंट्रोलर को बर्खास्त करें।

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मृत बच्चों के परिवारों से मिलने परासिया पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नवजात बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार कफ सिरप में जहरीला रसायन होने की पुष्टि तमिलनाडु सरकार ने 24 घंटे के भीतर कर दी थी, जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लगातार उस सिरप को क्लीन चिट देते रहे।

उन्होंने आगे कहा, 'आज मुख्यमंत्री जी भी आ रहे हैं। उनका आना तभी सार्थक होगा जब वह स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को हटाएं, अन्यथा इसे केवल लीपापोती ही माना जाएगा।'

मीडिया के एक सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि डॉक्टर को यह पता नहीं होता कि दवा में क्या मिला है।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया सवाल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार में छिंदवाड़ा के परासिया में हुई बच्चों की मौत के मामले में सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। जब हमारे विधायक जब धरने पर बैठे तब सरकार जागी। कोई भी प्रतिनिधि सरकार का वहां नहीं पहुंचा। प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये की तत्काल दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए और ड्रग कंट्रोलर पर कार्रवाई होनी चाहिए।