• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के चांद में रेत उठाने का विरोध, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद अवैध रेत कारोबार के साथ ही खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडि...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 07:46:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 07:46:26 PM (IST)
छिंदवाड़ा के चांद में रेत उठाने का विरोध, पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो वायरल
वीडियो में पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करता चालक। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. रेत के अवैध उठाव या परिवहन को रोकना था उद्देश्य
  2. घटना के दौरान बनाए गए वीडियो में विवाद की स्थिति
  3. मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि रेत खनिज विभाग ने जब्त की थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। चांद क्षेत्र में अवैध रेत के कारोबार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चांद के मेहरा देव टेकड़ी मोहल्ले में खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई रेत को कथित तौर पर चोरी-छिपे उठाने से रोकने के दौरान पूर्व सरपंच और ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद हो गया।

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल

इसी दौरान पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अवैध रेत कारोबार के साथ ही खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


जुलाई 2025 में जब्त हुई थी 285 घन मीटर रेत

परसगांव सर्रा की पूर्व सरपंच रीना पहाड़े के मुताबिक, मेहरा देव टेकड़ी मोहल्ला में जुलाई 2025 में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 285 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया था।

कार्रवाई के बाद जब्त रेत को सुरक्षित रखना था

कार्रवाई के बाद जब्त रेत को तत्कालीन सरपंच और ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में रखा गया था। इसका उद्देश्य विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक जब्त रेत को सुरक्षित रखना और उसके अवैध उठाव या परिवहन को रोकना था।

रेत ले जाने से रोकने का प्रयास किया

पूर्व सरपंच रीना पहाड़े ने बताया कि उन्हें जब्त रेत को ट्रैक्टर के जरिए उठाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं और रेत ले जाने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक और पूर्व सरपंच के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

घटना का वीडियो में विवाद की स्थिति

पूर्व सरपंच का आरोप है कि चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो में विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज

वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि जिस रेत को खनिज विभाग ने जब्त किया था, उसके उठाव को लेकर विवाद सामने आया है।

यह भी पढ़ें- अनिवार्य सेवानिवृत्ति में हाई कोर्ट सख्त, दमोह एसपी और सागर डीआईजी के खिलाफ जमानती वारंट