• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhindwara Road Accident : तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो टुकड़े हुए, तीन की मौत, दो गंभीर

Chhindwara Road Accident : शादी में शामिल होने के बाद सौंसर जा रहे थे, शादी की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार के हुए दो टुकड़े।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 11 Jun 2021 07:54:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Jun 2021 04:16:31 PM (IST)
Chhindwara Road Accident : तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो टुकड़े हुए, तीन की मौत, दो गंभीर

Chhindwara Road Accident :छिंदवाड़ा। तेज रफ्तार का कहर शुक्रवार को देखने को मिला, जब तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए जिसमें कार में पीछे की सीट पर बैठी तीन महिलाएं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नागपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शाम 5;30 बजे की है।

सौंसर टीआइ राजाराम दुबे ने बताया कि कार सवार रामकोना में एक शादी समारोह से सौंसर लौट रहे थे इसी दौरान सौंसर के समीप नागपुर मार्ग पर स्थित ड्रीम होटल के सामने कार पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में सौंसर निवासी रोशनी पति अनूप जायसवाल, माधुरी पति आनंद जायसवाल, कलमेश्वर निवासी प्रिया पति सचिन जायसवाल की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चला रहे सचिन जायसवाल तथा उनके बाजू में बैठी नीलम जायसवाल गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 वाहन से नागपुर रेफर किया गया है।


हादसा इतना खतरनाक था कि कार के दो टुकड़े हो गए

बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि कार पुलिया से टकराने के बाद दो टुकड़ो में बंट गई जैसे किसी ने आरी से कार को बीच से काट दिया हो। कार सवारों को सौंसर पहुंचने की बहुत जल्दबाजी थी वह जिस शादी समारोह में शामिल होने रामाकोना पहुंचे थे वहां पर शाम को शादी होनी थी दिन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह तैयार होने के लिए सौंसर जा रहे थे।

जल्दी पहुंचकर वापस आने की जल्दबाजी में कार सवार तेज रफ्तार में कार चला रहा था। इसी दौरान सौंसर पहुंचने के पहले ड्रीम होटल के सामने अचानक बाइक सवार के आ जाने से कार अनियंत्रित नहीं हो पाई जिससे कार तेज रफ्तार पुलिया से जा टकराईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई जिसके बाद सौंसर पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था। इस घटना के बाद रामाकोना में रात में होने वाली शादी में मातम पसरा गया तथा शादी की खुशियां मात में बदल गई।