• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनू मागो बने नगर निगम के अध्यक्ष

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम छिंदवाड़ा समेत कुल पांच निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस को सोनू मागो नगर नि...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 08 Aug 2022 06:05:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Aug 2022 06:05:46 PM (IST)
सोनू मागो बने नगर निगम के अध्यक्ष

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम छिंदवाड़ा समेत कुल पांच निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस को सोनू मागो नगर निगम अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं अमरवाड़ा, व चौरई में भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुआ। अमरवाड़ा में भाजपा की प्रीति नितिन तिवारी और चौरई में पूर्णिमा शरद जैन निर्वाचित हुईं। बिछुआ में रामचंद्र बोबड़े अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, लेकिन चांद में उलटफेर हो गया। कांग्रेस के ज्यादा पार्षद होने के बाद भी भाजपा के ठाकुर दान सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। लोधीखेड़ा में अर्चना वीरेंद्र जायसवाल भाजपा पार्षदों के समर्थन से अध्यक्ष बनीं। यहां कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी उतारा था, लेकिन अर्चना जायसवाल ने 15 में से 8 वोट हासिल किए। हालांकि अर्चना जायसवाल का कहना है कि वो कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी।

सोनू मागे को 48 में से 27 वोट मिले

नगर निगम छिंदवाड़ा में कांग्रेस के सोनू मागो नगर निगम के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 48 में से 27 वोट सोनू मागो को मिले, 20 वोट भाजपा के प्रत्याशी विजय पांडे को प्राप्त हुए। वहीं एक वोट निरस्त हुआ। चुनाव से पहले क्रास वोटिंग की बात सामने आ रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। भाजपा के 18 पार्षद पहले से थे, निर्दलीय किरण हरिओम सोनी ने भाजपा में वापसी की, राजेश भोयर भी भाजपा में रह चुके हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि उन्होंने भी भाजपा का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस के 26 पार्षद पहले से थे, दो निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस का समर्थन किया, लिहाजा कांग्रेस की संख्या भी बढ़ गई। इससे पहले नगर निगम के सभा कक्ष में महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आमजन का आना, जाना पूरी तरह बंद रहा। पुलिस, प्रशासन ने निगम परिसर की बैरिकेडिंग कर रखी थी।


रामचंद्र बोबड़े अध्यक्ष, मंगलेश दुबे बने उपाध्यक्ष

बिछुआ। नगर परिषद बिछुआ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जीत हासिल की है। भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए। नगर परिषद बिछुआ के सभाकक्ष में सोमवार को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन में दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। 2014 में गठित नगर परिषद में पहली बार भारतीय जनता पार्टी जीती थी, दूसरी बार भी शानदार जीत दर्ज की। पीठासीन अधिकारी व बिछुआ तहसीलदार दिनेश उइके से मिली जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी समर्थित पार्षद रामचंद्र बोबड़े को अध्यक्ष व मंगलेश दुबे को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुना गया। इस दौरान परिषद कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

अमरवाड़ा में प्रीति नितिन तिवारी ने एक वोट से जीता अध्यक्ष का चुनाव

नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा में हुए चुनाव के बाद भाजपा की प्रीति नितिन तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। यहां कांग्रेस की नवीता विनोद चौरसिया चुनावी मैदान में थीं, लेकिन यहां कांटे की टक्कर में प्रीति एक वोट से चुनाव जीत गई। वहीं चौरई नगरपालिका परिषद में 18 साल बाद भाजपा ने अपना परचम लहराने में कामयाबी हासिल की। यहां पूर्णिमा शरद जैन ने चित्रा अंकित पांडे को हराकर जीत हासिल कर ली। यहां पहले से भाजपा के पास पूर्ण बहुमत में थी।

चांद में हुआ उलटफेर

नगर परिषद चांद में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने में नाकामयाब रही। दरअसल यहां कांग्रेस से ऋषि वैष्णव और भाजपा से दान सिंह पटेल के बीच मुकाबला था। जिसमें दान सिंह पटेल 2 वोट से चुनाव जीत गए। चांद में 15 में से 8 पार्षद कांग्रेस के थे और 7 भाजपा के थे, लेकिन कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग कर दी। दरअसल कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीते देवेंद्र पटेल अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें अध्यक्ष पद उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो उन्होंने क्रास वोटिंग करते हुए भाजपा से उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। एक और सदस्य ने यहां क्रास वोटिंग की।