• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छिंदवाड़ा में गणेश प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, जुन्नारदेव में 5 थानों की पुलिस तैनात

जुन्नारदेव में एक युवक ने गणेश मंदिर में मूर्ति तोड़ दी, जिसके बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विरोध प्रदर्शन के बीच बाजार बंद...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 04 Nov 2024 05:26:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Nov 2024 08:20:38 AM (IST)
छिंदवाड़ा में गणेश प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, जुन्नारदेव में 5 थानों की पुलिस तैनात
तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों का बल तैनात।

HighLights

  1. युवक ने गणेश मंदिर की मूर्ति को किया खंडित
  2. हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, तनावपूर्ण स्थिति
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में रविवार रात एक युवक ने गणेश मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को खंडित कर दिया। यह घटना शहर के वार्ड क्रमांक 7-8 में स्थित मंदिर में हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया। तौफीक नाम के युवक के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

सड़को पर उतरे लोग

घटना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य जुन्नारदेव पुलिस थाने पहुंच गए और वहां जोरदार प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और प्रभारी डीएसपी राजेश कुमार बंजारा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


naidunia_image

तनाव का माहौल

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है, व्यापारियों ने नगर बंद का ऐलान किया है। सभी प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहें। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सतर्क है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

जामा मस्जिद कमेटी ने भी कार्रवाई करने की मांग की

घटना को लेकर जामा मस्जिद कमेटी ने भी एक पत्र जारी कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। जामा मस्जिद कमेटी ने कहा कि मंदिर में प्रतिमा को खंडित करने वाले युवक तौफीक के इस कृत्य की मुस्लिम समाज निंदा करता है। युवक सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का आरोपी है, जिस पर कमेटी प्रशासन से कार्रवाई की मांग करती है।