• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarwada by Election Result : भाजपा ने 3000 वोटों से जीता अमरवाड़ा उप चुनाव, समर्थकों में उत्‍साह

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 जुलाई को अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा से कमलेश शाह, कांग्रेस से धीरन शाह औ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 07:10:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 05:06:17 PM (IST)
Amarwada by Election Result : भाजपा ने 3000 वोटों से जीता अमरवाड़ा उप चुनाव, समर्थकों में उत्‍साह
पीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान उत्‍साहित भाजपा समर्थक।

HighLights

  1. नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा, फिर अग्निपरीक्षा।
  2. कुल 20 राउंड की गिनती हुई, 17 टेबल लगाए गए थे।
  3. विधानसभा उपचुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Amarwada by Election Result: नईदुनिया, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा उप चुनाव भाजपा 3000 वोटों से जीत गई है। उप चुनाव की काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव देखने मिला। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की शुरुआत में आगे रही फिर कांग्रेस लीड कर रही थी अचानक भाजपा 18वें राउंड के बाद आगे हो गई। दो ईवीएम खराब हुई। इसके बाद मतगणना रोकी गई थी। चुनाव रिजल्ट की घोषणा रोकने ने नाराज कांग्रेस समर्थकों ने एसडीएम को घेरा। फिर गणना शुरू हुई। 17 राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी की लीड बरकरार रही।

naidunia_image

Amarwada by Poll: कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने पद से इस्तीफा दिया था

कमलेश शाह तीन बार के विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उपचुनाव हैं। हर्रई महल से वो ताल्लुक रखते हैं, लिहाजा चुनाव में महल की प्रतिष्ठा जुड़ी है। वहीं आंचलकुंड धाम के सेवादार के बेटे और सोसायटी में सेल्समैन के पद से इस्तीफा देकर धीरन शाह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे। भारतीय गोंडवाना पार्टी से देवीराम भलावी मैदान में रहे। पिछले चुनाव में उन्हें 15 हजार से अधिक मत मिले थे, लिहाजा चुनाव त्रिकोणीय रहा।


naidunia_image

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान हुआ था

विधानसभा उपचुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बीते लोकसभा चुनाव से 4 और बीते विधानसभा चुनाव से 9 प्रतिशत कम था, लेकिन बारिश और बोनी का सीजन होने के कारण ये मतदान प्रतिशत कम नहीं कहा जा सकता।

MP Assembly By-Poll Elections Result: भाजपा ने नहीं छोड़ी कोई कसर

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा की ओर से सीएम मोहन यादव, मंत्री संपतिया उइके, प्रहलाद पटेल सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शसमेत आधा दर्जन नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाले रखी थी।

मोहन यादव ने तीन बार क्षेत्र का दौरा किया। वहीं संपतिया उइके तो अमरवाड़ा में ही डेरा डाले रहीं। वहीं संगठन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा और तमाम नेता लगातार प्रचार में जुटे रहे।

नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा था

लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एक बार फिर कमल नाथ और नकुल नाथ ने अमरवाड़ा में चुनाव प्रचार किया। वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और कई आदिवासी विधायकों ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था।