डबरा में ट्रैफिक जाम ने ले ली छात्रा की जान, बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में फंसे
छात्रा कशिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक चक्कर आने से गिर पड़ी।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 11:06:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 11:19:49 AM (IST)
कशिश कुशवाहा का फाइल फोटो।HighLights
- स्कूल में अचानक गिर पड़ी थी छात्रा
- जाम में फंसी रही अस्पताल की राह
- यातायात व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
नईदुनिया न्यूज, डबरा। डबरा में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला गुरुवार को देखने को मिला जहां जाम के चलते एक स्कूली बच्ची की जान चली गई।
स्कूल में अचानक चक्कर आने से गिर पड़ी थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, कशिश कुशवाहा स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक चक्कर आने से नीचे गिर पड़ी। बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल डबरा लेकर रवाना हुए, लेकिन शहर में लगे भीषण जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।
इस घटना ने एक बार फिर डबरा की बदहाल यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छोटे भाई को लेने पहुंचे किशोर और दोस्त पर किया हमला
ग्वालियर में छोटे भाई को लेने गए किशोर और उसके दोस्त पर तीन अज्ञात युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गौरी जनरल स्टोर के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हमले में दोनों किशोर घायल हो गए।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। फोर्ट ब्यू कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय बालक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ छोटे भाई को लेने गौरी जनरल स्टोर पहुंचा था। दोनों भाई का इंतजार कर रहे थे, तभी तीन युवक वहां आए।
इनमें से एक ने अचानक अमन पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। दोस्त को बचाने पहुंचे सौरव पर आरोपियों ने बोतलों से वार किए। हमले में दोनों घायल हो गए। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।