ग्वालियर के पिछोर में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का गंभीर आरोप, पति, जेठ और ससुर के खिलाफ केस दर्ज
सोशल मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 08:09:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 08:09:57 AM (IST)
सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित महिला।HighLights
- पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखने पर विवाद
- ग्वालियर पहुंचकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
- पुलिस बोली- जांच में नहीं आया निर्वस्त्र घुमाने का आरोप
नईदुनिया न्यूज, पिछोर (डबरा)। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सहोना की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पिछोर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखने के बाद हुआ था विवाद
पीड़िता ने बताया कि पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद पति, जेठ और ससुर ने उसके साथ मारपीट और बर्बरता की। महिला ने पहले पिछोर थाने में शिकायत की, इसके बाद वह न्याय की गुहार लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास ग्वालियर पहुंची। इंटरनेट मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पिछोर थाने में मामला दर्ज
मामले को लेकर पिछोर थाना प्रभारी शुभम सिंह राजावत ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पति, जेठ और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला द्वारा गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का जो आरोप लगाया गया है, वह जांच में सामने नहीं आया है। विवाद पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखने को लेकर हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।