यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्राचीन जैन मंदिर से दानपेटी व छत्र चोरी
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के चौपरा गांव के प्राचीन जैन मंदिर का चैनल गेट तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखी गुप्तदान पेटी समेत भगवान श्रीनाथ का चांदी का छत्र चुराकर ले गए।
By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Jul 2015 04:45:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2015 04:45:41 PM (IST)
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के चौपरा गांव के प्राचीन जैन मंदिर का चैनल गेट तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखी गुप्तदान पेटी समेत भगवान श्रीनाथ का चांदी का छत्र चुराकर ले गए।
शुक्रवार सुबह जब लोगों ने मंदिर का चैनल गेट टूटा देखा तो इसकी जानकारी तत्काल नोहटा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर मंदिर का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार जल्द ही चोरों की जानकारी लग जाएगी।