
Damoh By Election Result 2021। दमोह (नईदुनिया प्रतिनिधि)। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को पालीटेक्निक कॉलेज में हुई। 26 राउंड तक हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने 17 हजार 89 वोटों से जीत दर्ज की। पहले राउंड से अजय टंडन ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह पर बढ़त बनाई। इसके बाद जितने भी राउंड हुए, ज्यादातर में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए रहे। पांचवें राउंड में राहुल सिंह ने अजय टंडन से अधिक वोट हासिल किए, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। एक के बाद एक राउंड चलते रहे और कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती गई। इस तरह दो बार चुनाव लड़ चुके अजय टंडन को तीसरी बार विधायक बनने का मौका मिल गया।
प्रहलाद पटेल व सिंधिया ने दी बधाई
केंद्रीय राज्यमंत्री व दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने मतगणना पूरी होने के पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हम जीते नहीं, पर सीखे बहुत। वहीं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर अजय टंडन को बधाई दी।
आमना-सामना हुआ लेकिन बात नहीं की : सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों की गणना हुई। अजय टंडन और राहुल सिंह सुबह से मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। इस बीच दोनों का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं की। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
इन मुद्दों पर लड़ा गया उपचुनाव : राहुल सिंह ने कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देते समय कहा कि उन्हें दमोह में मेडिकल कॉलेज खुलवाना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव से पहले तहसील ग्राउंड में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी कर दिया था। वहीं कांग्रेस ने बिकाऊ और भाजपा ने विकास का नारा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार सभाएं कीं और कई कैबिनेट मंत्रियों ने घर-घर जाकर राहुल सिंह के लिए वोट मांगे। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला। करीब 60 फीसद मतदान से अनुमान था कि नतीजे भाजपा के पक्ष में जाएंगे, लेकिन जब परिणाम आए तो जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन पर विश्वास जताया।
दमोह उपचुनाव का संदेश - धनबल से नहीं जीता जाता चुनाव : कमल नाथ
दमोह उपचुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि यह थोपा हुआ चुनाव था। मतदाताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि धनबल से चुनाव नहीं जीते जाते हैं। हमारा मुकाबला धनबल, प्रशासन, चुनाव आयोग से था। भाजपा ने कई मंत्रियों को लगाया था। हमारे लोगों को प्रलोभन दिया गया क्योंकि अब उनके पास इसके अलावा कुछ नहीं बचा है। पुलिस और प्रशासन वहां क्या कर रहा था, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि अब मतदाता समझने लगा है। उसने सचाई का साथ दिया है।
ऐसे चले मतगणना के दौर
26 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 17089 मतों से जीते। कुल 26 राउंड की गणना पूरी हो गई।
25 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 15732 मतों से व 24 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 14537 मतों से आगे रहे
23 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15198 मतों से आगे हैं। 22 वें राउंड में टंडन 15419 मतों से आगे थे।
21वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन राहुल सिंह लोधी से 14550 मतों से आगे हो गए।
20 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 14320 मतों से आगे हैं। अजय टंडन की बढ़त एक हजार घटी। कुल 26 राउंड की गणना होनी है।
19 वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15879 मतो से आगे। 19 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह को मिली 378 वोटों की बढ़त।
18 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने कम की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 16342 मतों से आगे हैं
17 वें राउंड में कांग्रेस 408 से आगे हुई। कुल बढ़त 17971 हुई। 16 वें राउंड में कांग्रेस 474 मतों से आगे । कुल बढ़त 17563। मिले 2406 मत । भाजपा को 1932 ।
15 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 1287 मतों की लीड बनाई। कुल 17089 मतों से आगे। 14 वें राउंड में कांग्रेस ने ली 1791 वोटों की बढ़त। कुल 15802 की लीड हुई।
तेरहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिली 1366 वोटों की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 14013 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी तेरहवां राउंड भी हारे। शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 10 की हुई मतगणना
बारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को 1267 वोटों की बढ़त मिली और कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढत 12647 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी बारहवां राउंड भी हारे। शहरी क्षेत्र के सिविल बार्ड 06-07-08 की हुई मतगणना। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने वार्ड में जीत दर्ज की
ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिले 1307 वोट। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढ़त 11401 वोट हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ग्यारहवां राउंड हारे। शहरी क्षेत्र के पुराना बाजार 01-02-03 बार्ड की हुई मतगणना।
दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को मिली 1953 मतों की बढ़त। कांग्रेस प्रत्याशी की कुल बढत 10414 हुई। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी दसवां राउंड भी पीछे। शहरी क्षेत्र के असाटी बार्ड 01-02-03 की हुई मतगणना।
आठवें राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन भाजपा के राहुल सिंह लोधी से 6862 मतों से आगे थे। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच था। 17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया।

पहला राउंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 2823 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 2123 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन 700 वोट से आगे
दूसरा राउंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 5977 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 3397 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन 1480 वोट से आगे
तीसरा राउंंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 8613 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 6798 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन 1815 वोट से आगे
पांचवां राउंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 14364 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 12323 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन वोट से 2041 आगे
सातवां राउंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 20890 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 16121 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन वोट से 4769 आगे
आठवांं राउंड
अजय टंडन, कांग्रेस - 25071 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा - 18209 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन वोट से 6862 आगे
उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार दमोह में आम सभा करने आए थे वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दमोह में ही डेरा डाले रहे और कैबिनेट के सभी मंत्री और विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ तीन बार दमोह आए थे और अजय टंडन के पक्ष में रोड शो भी किया था।
दमोह में मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों अचानक आमने-सामने हो गए, फिर एक-दूसरे को अनदेखा कर आगे बढ़ गए#Damoh #ByElection2021 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/pQFYOmeO7K
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 2, 2021

मलैया परिवार ही चुनाव हराने का जिम्मेदार : राहुल सिंह लोधी
हार के बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मलैया परिवार ही पूर्ण रूप से चुनाव हराने का जिम्मेदार है। सिद्धार्थ मलैया के पास पूरे शहर की जिम्मेदारी थी, हम पूरा शहर ही हार गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए जो बोलते हैं कि पार्टी हमारी मां है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से कार्रवाई और निष्कासन की मांग की है। उन्होंने खुले रूप से आरोप लगाया कि मलैया परिवार की पूरी रणनीति सफल हुई और भाजपा की हार हुई।
